फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   air india flight delayed as maha cm aide 'forgot' visa document

सीएम के सचिव ने लेट कराई एयर इंडिया की फ्लाइट

Wed, 01 Jul 2015 09:38 AM IST
Updated Wed, 01 Jul 2015 09:38 AM IST
विज्ञापन
air india flight delayed as maha cm aide 'forgot' visa document

कहने को भारत में वीआईपी कल्चर के खिलाफ माहौल बन रहा है और अधिकतर राजनेता, नौकरशाह खुद को आम आदमी की तरह दिखाना चाहते हैं लेकिन मंगलवार सुबह मुंबई से अमेरिका जाने वाली एयर इंडिया की एक फ्लाइट के साथ जो वाकया हुआ, उससे एक बार फिर से साबित हुआ कि हमारे राजनेता और नौकरशाह इससे पीछा नहीं छुड़ाना चाहते।

विज्ञापन


दरअसल एयर इंडिया की उड़ान संख्या एआई 191 में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस अपने अधिकारियों के साथ अमेरिका जा रहे थे लेकिन उनके प्रधान सचिव अपना पासपोर्ट घर भूल आए। इस वजह से फ्लाइट 57 मिनट लेट हुई। हालांकि एयर इंडिया प्रबंधन का कहना है कि उड़ान की देरी की वजह तकनीकी और ऑपरेशनल है।

विज्ञापन

एयर इंडिया ने किया खंडन

air india flight delayed as maha cm aide 'forgot' visa document

एयर इंडिया के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार की सुबह मुंबई से अमेरिका के न्यूयॉर्क जाने वाली उड़ान संख्या एआई 191 से फडणवीस को भी अपने अधिकारियों के साथ जाना था।

हवाई अड्डे पर पता चला कि उनके कार्यालय में प्रधान सचिव प्रवीण परदेशी अपना पासपोर्ट घर भूल आए हैं जिसमें वीजा लगा है। इसके बाद उनके घर से पासपोर्ट को मंगवाने की कवायद शुरू हुई और इसके पहुंचने के बाद ही परदेशी विमान में सवार हो पाए।

एयर इंडिया मुख्यालय में जब कंपनी के प्रवक्ता से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि तकनीकी एवं ऑपरेशनल वजहों से विमान देरी से उड़ सका।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed