{"_id":"05ad5097e166607dc9aecc03f1ec218a","slug":"air-india-fair-hike","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयर इंडिया से यात्रा करना हुआ महंगा","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
एयर इंडिया से यात्रा करना हुआ महंगा
एजेंसी
Updated Fri, 06 Sep 2013 01:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्पाइस जेट और जेट एयरवेज के बाद अब एयर इंडिया ने सभी घरेलू रूटों पर यात्री किराया 23 से 25 फीसदी तक बढ़ाने की घोषणा की है।
विज्ञापन
एयर इंडिया सूत्रों के मुताबिक विमान ईंधन एटीएफ की कीमतों में वृद्धि के कारण यह कदम उठाया गया है।
एटीएफ के दाम में हाल में 6.9 फीसदी की वृद्धि की गयी है जिसके बाद एक सितंबर से इसकी कीमत बढ़कर रिकार्ड 75031 रुपये प्रति किलोलीटर हो गयी है।
एटीएफ की कीमतों में पिछले तीन महीनों के दौरान 22 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो चुकी है। नागरिक उड्डयन मंत्री अजित सिंह ने वृद्धि को जायज ठहराते हुए कहा कि कंपनियां ईंधन के मूल्यों में हो रही वृद्धि के मद्देनजर किराये बढ़ा रही हैं।