फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Air Canada flight diverted after Alberta man allegedly bites flight attendant

यात्री ने चबाई फ्लाइट अटेंडेंट की उंगली, विमान वापस लौटा

Thu, 31 Dec 2015 12:46 PM IST
Updated Thu, 31 Dec 2015 12:46 PM IST
विज्ञापन
Air Canada flight diverted after Alberta man allegedly bites flight attendant

एयर कनाडा के एक जहाज में उस वक्त अफरातफरी का माहौल बन गया जब भारतीय मूल के एक व्यक्ति ने फ्लाइट अटेंडेंट की उंगली चबा ली। इस घटना के बाद हवाई जहाज को वापस कनाडा के लिए मोड़ दिया गया। यह विमान कनाडा से नई दिल्ली आ रहा था।

विज्ञापन



ग्लोबल न्यूज के मुताबिक पुलिस ने बताया कि जसकरन सिधु (47) ने किसी बात पर फ्लाइट अटेंडेंट की उंगली चबा ली जिसके बाद विमान को कनाडा की ओर वापस मोड़ लिया गया। यहां पहुंचने पर जसकरन पर शरारत, शारीरिक हमला और विमान की सुरक्षा को खतरे में डालने के लिए विभिन्न धाराओं के अंतर्गत मुकदना दर्ज किया गया। हालांकि, बाद में वह जमानत पर रिहा कर दिए गए।
विज्ञापन


ग्रेटर टोरंटो एयरपोर्ट अथॉरिटी के प्रवक्ता सिओबन डिसरोचेस ने बताया कि एयर कनाडा की फ्लाइट एसी070 ने पियरसन से रात 9 बजे उड़ान भरी जिसके 3 घंटे बाद यह घटना घटी। उस वक्त विमान प्रशांत महासागर के ऊपर उड़ रहा था। घटना के बाद विमान को तुरंत टोरंटो की ओर मोड़ लिया गया। 2:20 बजे विमान के लैंडिंग करने के बाद सिधु को गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जमानत पर रिहा

Air Canada flight diverted after Alberta man allegedly bites flight attendant

वहीं इस घटना के बारे में विमान में सवार एक यात्री ने बताया, 'विमान का सदस्य उनकी ओर उंगली दिखाकर कुछ इशारे कर रहा था इसी दौरान यह घटना घटी।'

एक अन्य यात्री ने बताया, 'यह एक बेहद ही बुरा अनुभव था। वापस उतरने से पहले हमने करीब छह से सात घंटे तक बैठकर सफर किया। हम बहुत थके हुए हैं और हमें करीब 14 घंटे और बैठना पड़ेगा।'

घटना के बाद सिधु को 1,30,000 रुपये की जनानत पर रिहा कर दिया गया। इसके अलावा उन्हें पियरसन हवाईअड्डे से दूर रहने की भी हिदायत दी गई। उन्हें अगले महीने की 25 तारीख को फिर से अदालत के सामने पेश होना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed