फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   air asia flight requested to change course was denied

एक और खुलासा, जानिए कैसे गायब हुआ मलेशियाई विमान

Tue, 30 Dec 2014 05:40 PM IST
Updated Tue, 30 Dec 2014 05:40 PM IST
विज्ञापन
air asia flight requested to change course was denied

एयर एशिया के लापता जहाज का मलवा और कुछ शव जावा सागर में देखे गए हैं। आपको बता दें कि एयर एशिया के पायलट ने लापता होने से पहले रास्ता बदलने की इजाजत मांगी थी।

विज्ञापन


सामने खतरनाक बादल होने की वजह से पायलट बादलों के ऊपर विमान को उड़ाने की इजाजत मांग रहा था। एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने उस समय एयर एशिया के विमान को इसकी इजाजत नहीं दी।
विज्ञापन


6 अन्य एयरलाइन कंपनियों के विमान भी उसी समय उड़ रहे थे, जिसके कारण एयर एशिया के विमान को नीचे ही उड़ना पड़ा। इसके कुछ ही मिनटों बाद करीब 162 लोगों को लेकर जा रहा यह विमान रडार से गायब हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

38 हजार फुट पर उड़ने की मांगी थी इजाजत

air asia flight requested to change course was denied

एयर ट्रैफिक से आखिरी बातचीत में पायलट ने खराब मौसम की वजह से 32 हजार फुट की ऊंचाई के रूट से हटकर 38 हजार फुट की ऊंचाई पर उड़ने की इजाजत मांगी थी।

अन्य जहाजों की स्थिति के कारण एयरट्रैफिक इसका जवाब तुरन्त नहीं दे पाई और आखिरी कम्युनिकेशन के मात्र चार मिनटों बाद ही विमान रडार से गायब हो गया।

दो हफ्ते पहले हुई थी भविष्यवाणी

air asia flight requested to change course was denied

एयर एशिया के विमान के लापता होने से कुछ दिन पहले ही चीन के एक व्यक्ति ने एयर एशिया के गायब होने की भविष्यवाणी कर दी थी।

इस व्यक्ति ने चाइनीज सोशल मीडिया नेटवर्क वीबो (Weibo) पर एयर एशिया की फ्लाइट QZ8501 के गायब होने की घोषणा करीब दो हफ्ते पहले ही कर दी थी।

द इपोच टाइम (The Epoch Times) के अनुसार एक अनजान व्यक्ति ने 15 दिसंबर को वीबो पर एक पोस्ट में कहा था, 'MH370 की तरह एक और पीड़ित मत बनो'।

यह व्यक्ति पिछले कुछ दिनों से लगातार लोगों को मलेशिया और एयर एशिया के विमानों से दूर रहने की सलाह दे रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed