{"_id":"2f2f05a4-383b-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"aims-of-aam-aadmi-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजरीवाल की पार्टी का उद्देश्य, पदाधिकारियों का प्रोफाइल","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
केजरीवाल की पार्टी का उद्देश्य, पदाधिकारियों का प्रोफाइल
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 27 Nov 2012 08:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संसद मार्ग पर भारी भीड़ के बीच आम आदमी पार्टी (एएपी) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि देश में भ्रष्ट नेताओं, मंत्रियों और नौकरशाहों की कोई गिनती नहीं है। ऐसे भ्रष्टाचारियों को आम आदमी पार्टी छह महीने के भीतर जेल भेजेगी। उन्होंने ऐलान किया कि सत्ता में आने पर 15 दिन के भीतर संसद में लोकपाल बिल पास कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
पदाधिकारियों का प्रोफाइल
अरविंद केजरीवाल (संयोजक): भारतीय राजस्व विभाग की नौकरी छोड़कर सामाजिक जागरूकता अभियान से जुड़े। सूचना का अधिकार के सफल अभियान चलाने के बाद समाज के प्रतिष्ठित लोगों को एक मंच पर लाकर जनलोकपाल अभियान छेड़ा। उन्हें मैग्सेसे पुरस्कार से भी नवाजा गया। भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार पर दबाव बनाने के लिए जुलाई-अगस्त में जंतर मंतर पर अनशन किया।
विज्ञापन
पंकज गुप्ता (पार्टी सचिव): पेशे से इंजीनियर। 25 वर्ष तक विभिन्न सॉफ्टवेयर कंपनियों में उच्च पदों पर काम करने के बाद नौकरी छोड़ी और सामाजिक कार्य से जुड़ गए। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को पढ़ाते हैं। जनलोकपाल आंदोलन से पूर्णकालिक जुड़ाव।
विज्ञापन
कृष्णकांत सेवदा (खजांची): राजस्थान निवासी सेवदा विधि एवं वाणिज्य में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद अपने रुचि के कार्य वित्तीय प्रबंधन और प्रशासन से जुड़े। ईमानदारी के साथ नैतिक ईमानदारी के पैरोकार हैं। जनलोकपाल आंदोलन के साथ शुरू से ही जुड़े हैं।
योगेंद्र यादव (कार्यकारिणी सदस्य): सामाजिक चिंतक और राजनीतिक विश्लेषक। देश और दुनिया के कई प्रतिष्ठित संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा का अधिकार कानून 2010 बनवाने के लिए राष्ट्रीय सलाहकार परिषद का उन्हें सदस्य बनाया गया था।