भारत से इन कोडवर्ड के जरिए पाकिस्तान बात करता था इजाज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाक जासूस इजाज को आईएसआई ने पूरी तरह से ट्रेनिंग देने के बाद ही भारत भेजा था। उसे हिदायत दी गई थी कि वह खुद भारत से कॉल नहीं करेगा। बल्कि पाक में बैठे आईएसआई अफसर पाकिस्तान से भारत के नंबरों पर उसे कॉल करके डायरेक्शन देते थे।
पाक सीमा पर भी फर्जी एक्सचेंज का जाल फैला है। स्काइप और मेल पर भी इजाज से कोड वर्ड में बातें होती थीं। एसटीएफ की पूछताछ में इस आईएसआई एजेंट ने कई खुलासे किए हैं।
बेहद शातिर इजाज को सभी परिस्थितियों को ध्यान में रखकर ट्रेनिंग दी गई थी। आईएसआई के एसपी सलीम ने उसे मोबाइल फोन, स्काइप और मेल से संपर्क करने के दौरान बातचीत कैसे करनी है, इसकी भी ट्रेनिंग दी थी।
उसे बताया गया था कि वह कोडवर्ड में ही बात करेगा। एसटीएफ से पूछताछ में उसने बताया कि वह जब नेट पर बात करता था तो उसकी बातचीत की शुरूआत काफी अलग होती थी और नेट से फोन पर आने पर बात भी कोडवर्ड में होती थी।
ये कोड वर्ड होते थे इस्तेमाल
पूछताछ में इजाज ने बताया कि जब आईएसआई एसपी नेट पर उसे यह लिखता कि ‘स्कूल में क्यों हो, घर चले जाओ’ तो इसका मतलब होता था ‘नेट छोड़ो और फोन पर आ जाओ’। वहीं, जब वह यह कहता था कि ‘तुम गणित लगाओ’ यानी अब बात बंद करो और अपने मिशन पर लग जाओ।
पाक से फोन, नंबर भारत का
उसने यह भी खुलासा किया कि वह अपनी तरफ से कभी भी पाकिस्तान में बैठे आईएसआई अफसरों से फोन पर संपर्क नहीं करता था। अपने आका सलीम से भी वह नेट पर ही बात करता था। अमूमन रात में 11 बजे से 2 बजे के बीच नेट पर बात करने के दौरान कॉल आती थी।
उसने यह भी खुलासा किया उसके मोबाइल फोन की स्क्रीन पर जो नंबर शो होता था, वह भारत का होता था। ताकि यदि ट्रेसिंग हो तो यही लगे कि भारत से ही उससे कोई संपर्क कर रहा है।
पाक सीमा पर फर्जी एक्सचेंज का जाल
उसने खुलासा किया कि पाकिस्तानी सीमा पर फर्जी एक्सचेंज का जाल फैला हुआ है। जहां से इंडियन नंबर वीओआईपी (वॉयस ओवर इंटरनेट प्रोटोकाल) के जरिए कनेक्ट कर दिए जाते हैं।
जिसके कारण नंबर तो इंडिया का शो होता है, लेकिन बात पाकिस्तान में होती है। विगत जून माह में इजाज ने एक कॉल मोबाइल फोन से पाकिस्तान की थी।
जिसके बाद से उस पर नजर रखी जा रही थी। बता दें कि ऐसा ही एक फर्जी एक्सचेंज गंगानगर में भी पकड़ा चुका है। जहां कुछ नंबरों से सस्ती दरों पर पाकिस्तान ही नहीं, कई विदेशी मुल्कों में फोन कराया जाता था।