फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   aicc meeting on 17th january, cong may reveal pm candidate's name

अगले महीने सामने आएगा कांग्रेस का 'PM'

Mon, 16 Dec 2013 03:44 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 16 Dec 2013 03:44 PM IST
विज्ञापन
aicc meeting on 17th january, cong may reveal pm candidate's name

भाजपा के पीएम पद के दावेदार नरेंद्र मोदी से मुकाबला करने के लिए कांग्रेस हरकत में आ गई है। 17 जनवरी को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) की बैठक बुलाई गई है।

विज्ञापन


उम्मीद की जा रही है कि इस बैठक में पार्टी आगामी लोकसभा चुनावों के लिए अपने पीएम दावेदार का नाम बता सकती है। हालिया विधानसभा चुनावों में मिली करारी शिकस्त के बाद पार्टी में जल्द से जल्द किसी नाम पर सहमति बनाने का दबाव बढ़ रहा है।
विज्ञापन


दावेदार राहुल गांधी होंगे या कोई और?
हालांकि, यह अभी तक साफ नहीं है कि कांग्रेस के पीएम पद के दावेदार राहुल गांधी होंगे या कोई और। विधानसभा चुनाव के नतीजे वाले दिन जब इस बारे में पूछा गया, तो कांग्रेस सुप्रीमो सोनिया गांधी ने कहा था कि मुफीद वक्त आने पर नाम का ऐलान किया जाएगा। उस वक्त उनके बराबर में राहुल गांधी खड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी हिटलर, तो मुलायम हैं मुसोलिनी: बेनी

कांग्रेस के एक धड़े का मानना है कि पीएम पद के दावेदार का अपना वोटबैंक भी होता है और साल 2008 में मनमोहन सिंह की छवि से भी पार्टी को फायदा हुआ था, ऐसे में अब नाम का ऐलान करने में और देर नहीं होनी चाहिए।

नंदन नीलेकणि, सुशील कुमार शिंदे का नाम उछला
ऐसा भी कहा जा रहा था कि कांग्रेस नंदन नीलेकणि पर दांव लगा सकती है, लेकिन सुशील कुमार शिंदे का नाम भी उछला। लेकिन इस वक्त साफ है कि इस दौड़ में राहुल सबसे आगे हैं। अगर वह खुद इस होड़ से हटते हैं तो पार्टी को दूसरे नामों पर चर्चा करनी होगी।


सियासत के इन धुरंधरों ने मचाई इस साल धूम!


एआईसीसी की बैठक हर साल होती है और पिछले साल भी यह जनवरी में हुई थी। लेकिन इस बार यह ज्यादा अहम हो गई है, क्योंकि आगामी साल चुनावी है और हाल में कांग्रेस को कसकर मार पड़ी है।

ऐसा कहा जा रहा है कि इस बैठक में हाल में मिली हार पर मंथन होगा, घोषणापत्र पर चर्चा होगी और लोकसभा चुनावों में मुद्दे क्या होंगे, इस पर भी विचार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed