{"_id":"12bc0516-5361-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"aiadmk-to-go-it-alone-in-ls-polls-says-jaya","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस या भाजपा से गठबंधन नहीं करेंगी जयललिता","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
कांग्रेस या भाजपा से गठबंधन नहीं करेंगी जयललिता
चेन्नई/एजेंसी
Updated Mon, 31 Dec 2012 09:15 PM IST
विज्ञापन
तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता ने साफ कर दिया है कि आगामी लोकसभा चुनावों में उनकी पार्टी कांग्रेस या भाजपा में से किसी के साथ गठबंधन नहीं करेगी। अखिल भारतीय अन्नाद्रमुक प्रमुख ने पार्टी की आम परिषद और कार्यकारिणी की बैठक में कावेरी मुद्दे पर यूपीए और भाजपा की कड़ी आलोचना की और कहा कि उनकी पार्टी इन दोनों राष्ट्रीय दलों के साथ गठबंधन नहीं करेगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने दावा किया कि कर्नाटक की भाजपा सरकार और विपक्ष में बैठी कांग्रेस दोनों कावेरी जल बंटवारे के मामले में एक ही सोच रखते हैं और दोनों दलों ने तय कर लिया है कि कावेरी का एक बूंद पानी तमिलनाडु को नहीं मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व में यूपीए और भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए राष्ट्रीय स्तर पर राजनीति में प्रभुत्व रखती हैं, लेकिन तमिलनाडु में अन्नाद्रमुक अपने बल पर ही लोकसभा का चुनाव लड़ेगी।
विज्ञापन