मुंबई एयरपोर्ट पर हादसा, AI कर्मचारी की मौत
मुंबई एयरपोर्ट पर एक दर्दनाक हादसा हुआ है। इस हादसे में एक एयर इंडिया कर्मचारी की विमान के इंजन में फंसकर मौत हो गयी है।
ये विमान एआई 619 मुंबई से हैदराबाद के लिए उड़ान भरने की तैयारी कर रहा था। दरअसल ये घटना विमान के पुशबैक के दौरान हुई।
ये वह समय होता है जब विमान को हैंगर से हवाई पट्टी तक ले जाया जाता है एक कर्मचारी उसका निर्देशन करता है ताकि विमान कहीं से टकरा न जाए।
एयर इंडिया ने दिए जांच के आदेश
उस वक्त विमान के को-पायलट ने रन-वे पर निर्देश दे रहे कर्मचारी रवि सुब्रमण्यम के संकेत को गलत समझ लिया और विमान के इंजन को स्टार्ट कर दिया जिस कारण तेज हवा के कारण वह कर्मचारी इंजन में चला गया और उसकी दर्दनाक मौत हो गयी।
हादसे पर एयर इंडिया के चेयरमैन अश्विनी लोहानी ने दुख व्यक्त किया है और कहा है कि इस समय पर दुखी परिजनों के साथ हैं।
एयर इंडिया मैनेजमेंट ने हादसे की जांच के आदेश के दिए हैं। हालांकि उसने इस घटना को हादसा करार दिया है।