फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   ahamad bukhari should be sent to pakistan, says adityanath

शाही इमाम को पाकिस्तान भेज दिया जाएः आदित्यनाथ

Sat, 01 Nov 2014 07:18 PM IST
Updated Sat, 01 Nov 2014 07:18 PM IST
विज्ञापन
ahamad bukhari should be sent to pakistan, says adityanath

भाजपा के फायरब्रांड लीडर महंत आदित्यनाथ ने कहा है कि जामा मस्जिद के शाही इमाम अहमद बुखारी को पाकिस्तान भेज देना चाहिए। उन्होंने कहा कि अपने बेटे की दस्तारबंदी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को न बुलाकर उन्होंने देशद्रोहियों जैसा काम किया है।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि शाही इमाम अहमद बुखारी ने अपने बेटे शाबान बुखारी की दस्तारबंदी में शामिल होने के लिए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ समेत कई विदेशी नेताओं को न्योता भेजा है, जबकि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नहीं बुलाया है।
विज्ञापन


शाबान बुखारी को जामा मस्जिद का नायब इमाम बनाया गया है। 22 नवंबर को आयोजित दस्तारबंदी समारोह में उन्हें औपचारिक रूप से ये पद सौंपा जाएगा।

शाही इमाम ने मोदी को नहीं भेजा है न्योता

ahamad bukhari should be sent to pakistan, says adityanath

शाही इमाम ने गृहमंत्री राजनाथ सिंह और स्वास्‍थ्यमंत्री हर्षवर्धन, विजय गोयल और शाहनवाज हुसैन को 29 नवंबर को होने वाली दावत का न्योता भेजा है। मोदी को न्योता न ‌‌भेजे जाने के मुद्दे पर उन्होंने कहा था, ‘मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निमंत्रण पत्र नहीं भेजा है, क्योंकि मुसलमानों ने गुजरात दंगों के लिए उन्हें माफ नहीं किया है।’

बुखारी ने कहा था कि मोदी को न्योता न भेजने के पीछे कोई निजी लड़ाई नहीं है। वह हमें और हम उन्हें पसंद नहीं करते हैं। मोदी ने कभी भी मुसलमानों तक पहुंचने की कोशिश नहीं की और उनसे दूरी बनाए रखी।

बुखारी के 19 वर्षीय बेटे शबान को ऐतिहासिक जामा मस्जिद में आयोजित होने वाले समारोह में ‘नायब शाही इमाम’ घोषित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed