फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   agustawestland: ed slaps laundering case against ex-iaf chief

पूर्व वायुसेना प्रमुख के खिलाफ केस दर्ज

Fri, 04 Jul 2014 07:59 PM IST
Updated Fri, 04 Jul 2014 07:59 PM IST
विज्ञापन
agustawestland: ed slaps laundering case against ex-iaf chief

करीब 3600 करोड़ के अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी हेलीकॉप्टर डील के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पूर्व वायुसेना प्रमुख एसपी त्यागी व अन्य के खिलाफ मनी लांड्रिंग का मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


हेलीकॉप्टर डील में दी गई कथित 360 करोड़ रुपए की रिश्वत कितने हाथों से गुजरी है, ईडी इसकी जांच में जुटा हुआ है।

सीबीआई द्वारा मार्च, 2013 में इस संबंध में एफआईआर दर्ज की गई थी। इसके अनुसार बिचौलियों और अन्य लोगों के बीच रिश्वत को लेकर बात की गई थी।

कुर्क की जा सकती है आरोपियों की संपत्ति

agustawestland: ed slaps laundering case against ex-iaf chief

ईडी ने पहले इस मामले में विदेश मुद्रा विनिमय कानून के तहत मामला दर्ज किया था। बाद में सीबीआई की करीब एक साल पुरानी शिकायत पर संज्ञान लेते हुए ईडी ने मनी लांड्रिंग एक्ट के प्रावधानों के तहत त्यागी, उनके परिवार के सदस्यों, यूरोपीय नागरिक कालरे जेरोसा, क्रिश्चियन माइकल, गुइडो हश्के और चार कंपनियों- इटली की फिनमेकेनिका, ब्रिटेन की अगस्ता वेस्टलैंड, चंडीगढ़ की आईडीएस इंफोटेक और एरोमैट्रिक्स के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

इस मामले में ईडी ने कुल 13 निकायों के नाम लिए हैं।

सूत्रों ने बताया कि निदेशालय जल्द ही इन लोगों के बयान दर्ज करेगा। उसने इटली समेत यूरोपीय देशों से सहयोग की मांग करते हुए उन्हें अनुरोध पत्र एवं न्यायिक अनुरोध भी भेजा है।

एजेंसी की नजरें पहले ही आरोपियों की संपत्ति पर हैं, जिन्हें कुर्क किया जा सकता है। दस्तावेजों और अन्य सूचनाओं की मांग के लिए ईडी पहले ही रक्षा मंत्रालय से संपर्क कर चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed