{"_id":"29b7a35693fcea38bdc7ba98be9215b9","slug":"agreement-between-congress-samajwadi-party-on-durga-shakti-nagpal","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्गा मामले में सपा-कांग्रेस में हुआ समझौता","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
दुर्गा मामले में सपा-कांग्रेस में हुआ समझौता
नई दिल्ली/धीरज कनोजिया
Updated Wed, 07 Aug 2013 10:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लगता है आईएएस अधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल के निलंबन पर सपा और कांग्रेस में अंदरखाने समझौता हो गया है।
विज्ञापन
दोनों पार्टियों में इस बात पर लगभग सहमति बन गई है कि अब वे इस मामले को ज्यादा तूल नहीं देंगी। अब राज्य की सपा सरकार नियमों का ख्याल रखते हुए इस मामले को अपने विवेक से निपटाएगी।
उधर, केंद्र की कांग्रेस नीत यूपीए सरकार इस मामले में टकराव की नौबत टालने के लिए मामले को ठंडा करने की कोशिश में जुट गई है।
पढ़ें, एलआईयू रिपोर्ट में भी नहीं उठाई गई दुर्गा पर उंगली
विज्ञापन
सपा और कांग्रेस के बीच सियासी तकरार के एक दिन बाद ही मामला ठंडा पड़ता दिखाई देने लगा। सूत्रों के मुताबिक सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव की कांग्रेस के मैनेजरों से इस सिलसिले में बातचीत हुई है।
विज्ञापन
वहीं, कार्मिक राज्यमंत्री नारायण सामी ने भी सपा नेताओं से बात की है। मंगलवार को लोकसभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले सामी ने सदन में मुलायम सिंह से इस सिलसिले में बातचीत भी की।
बातचीत को लेकर सपा के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि अब इस मामले को ठंडे बस्ते में डालने पर सहमति बन गई है।
वरिष्ठ नेता ने बताया कि दुर्गा का निलंबन फिलहाल वापस नहीं लिया जाएगा। इस मामले को धीरे धीरे शांत करने की कोशिश जरूर की जाएगी।
पढ़ें, 'दुर्गा जैसे अफसरों को सस्पेंड नहीं, सलाम करना चाहिए'
उधर, सूचना और प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी ने कहा कि दुर्गा शक्ति जैसी अधिकारी को निलंबित नहीं, बल्कि सलाम करना चाहिए। मगर उन्होंने सपा सरकार पर कोई टिप्पणी करने से इंकार कर दिया। कांग्रेस की ओर से भी सपा पर कोई सीधी टिप्पणी करने से परहेज किया गया।
दूसरी तरफ, सपा ने भी केंद्र सरकार के खिलाफ सीधे कुछ बोलने से इंकार किया है। कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी ने कहा कि कांग्रेस और सपा दोनों की अपनी अपनी राजनीतिक विवशता है। लंबे समय तक दोनों दल टकराव मोल नहीं ले सकते।