फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   agra's meyul verma story will display at disney channel

विश्व पटल पर चमकेगा यूपी का एक और लाल, पढ़ें इसकी कहानी

Fri, 26 Jun 2015 09:15 AM IST
Updated Fri, 26 Jun 2015 09:15 AM IST
विज्ञापन
agra's meyul verma story will display at disney channel

आगरा का एक और सितारा विश्व पटल पर चमकने जा रहा है। सेंट क्लेयर्स स्कूल के कक्षा सातवीं के छात्र मेयूल वर्मा डिज्नी चैनल पर दिखेंगे। उनकी लिखी कहानी ‘मैजिकल पियानो’ का 27 जून को सुबह दस बजे चैनल पर प्रसारण होगा।

विज्ञापन


चैनल की ओर से अक्तूबर 2014 में कहानी मास्टर नाम से प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इसमें बच्चों से ऐसी स्टोरी लिखकर मांगी गई थी, जिसका कहीं प्रकाशन नहीं हुआ।
विज्ञापन


देशभर से 15000 कहानियां चैनल को प्राप्त हुईं। उसमें से महज पांच कहानियों का चयन किया गया, जिसमें से एक मेयूल वर्मा की लिखी कहानी ‘मैजिकल पियानो’ थी। सितंबर 2014 में मेयूल पिता गजेंद्र वर्मा और मां प्रीति वर्मा के साथ केरल में शो की रिकार्डिंग के लिए गए थे। अब चैनल ने उनको ई-मेल भेजकर शो के प्रसारण का समय बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जानिए, क्या है मैजिकल पियानो?

agra's meyul verma story will display at disney channel

खबर पाकर मेयूल के परिवारीजन, दोस्त और स्कूल के लोग खुश हैं। मेयूल के पिता गजेंद्र का कहना है उन्हें बेटे पर गर्व है। मेयूल ने वर्ष 2013 में लर्नेक्स्ट सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में भी देश में 27 वां स्थान प्राप्त किया था।

कहानी कुछ यूं है, एक बच्चे को उसकी मां मैजिकल पियानो गिफ्ट करती है। उसको बजाने से मुरझाए फूल खिल जाते हैं, चिड़ियां चहचहाने लगती हैं। एक दिन बच्चे के दोस्त ने पियानो चुराकर समुद्र में फेंक दिया।

आक्टोपस उसे पाता है और उसे बजाते ही समुद्र की सारी गंदगी साफ हो जाती है। इसी तरह पियानो, ह्वील के जरिये एलियन तक पहुंचता है। एलियन उसे बजाते हैं और पूरे ब्रह्मांड में खुशियां बिखर जाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed