{"_id":"3a511460-9f86-11e2-b1bb-d4ae52bc57c2","slug":"agni-ii-missile-successfully-test-fired","type":"story","status":"publish","title_hn":"अग्नि-दो मिसाइल का सफल परीक्षण","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
अग्नि-दो मिसाइल का सफल परीक्षण
बालासोर/एजेंसी
Updated Sun, 07 Apr 2013 08:27 PM IST
विज्ञापन
ओडिशा तट के व्हीलर द्वीप से रविवार को मध्यम दूरी की परमाणु क्षमता युक्त अग्नि-दो मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया। यह मिसाइल 2000 किमी से अधिक दूरी तक मार करने में सक्षम है।
विज्ञापन
रक्षा सूत्रों ने बताया कि सतह से सतह पर मार करने में सक्षम अग्नि-दो मिसाइल रविवार सुबह 10:20 बजे एकीकृत परीक्षण केंद्र (आईटीआर) के प्रक्षेपण स्थल 4 से मोबाइल लांचर से दागी गई।
विज्ञापन
मध्यम दूरी तक मार करने में सक्षम अग्नि-दो बैलिस्टिक मिसाइल को पहले ही सशस्त्र बलों में शामिल किया जा चुका है। यह परीक्षण सेना की सामरिक बल कमान ने प्रशिक्षण अभ्यास के रूप में किया।
विज्ञापन
डीआरडीओ ने इसके लिए साजो सामान उपलब्ध कराया। सूत्रों ने बताया कि दो चरणों वाली मिसाइल उच्च स्तरीय निर्देशन प्रणाली से लैस है।
इसका प्रक्षेपण भार 17 टन है और यह 2000 किमी की दूरी तक 1000 किलो तक पेलोड ले जाने में सक्षम है।
अग्नि-दो मिसाइल का विकास एडवांस्ड सिस्टम्स लेबोरेटरी (एएसएल) ने किया और इसे पूरी तरह से निर्मित भारत डायनामिक लिमिटेड (बीडीएल) हैदराबाद द्वारा किया गया।
अग्नि-दो डीआरडीओ द्वारा विकसित की जा रही अग्नि श्रेणी की मिसाइल का एक पार्ट है। इसमें अग्नि-एक की रेंज 700 किमी जबकि अग्नि-3 की रेंज 3000 किमी, अग्नि-4 की 4000 और अग्नि-पांच की रेंज 5000 किमी से अधिक है। अग्नि-दो का आखिरी बार परीक्षण पिछले साल नवंबर में किया गया था।