फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   agenda of nawaz sharif and narendra modi's bilateral talk

मोदी-नवाज की मुलाकात का एजेंडा तैयार

Sun, 25 May 2014 01:20 AM IST
Updated Sun, 25 May 2014 01:20 AM IST
विज्ञापन
agenda of nawaz sharif and narendra modi's bilateral talk

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने मनोनीत भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह का निमंत्रण स्वीकार कर लिया। माना जा रहा है कि नवाज शरीफ के फैसले से भारत और पाकिस्तान के बीच बातचीत का सिलसिला एक बार फिर जोर पकड़ सकता है।

विज्ञापन


दोनों मुल्कों के इतिहास में ये पहला मौका है जब एक देश का प्रधानमंत्री दूसरे देश के प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो रहा है। नवाज शरीफ का ये फैसला कई मायनों में महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन


पाकिस्तान के कट्टरपंथी और अलगाववादी समूह लगातार ये दबाव बना रहे थे कि नवाज भारत ना आएं। हालांकि उन्होंने ऐसे दबावों को खरिज करके ये फैसला लिया। माना जा रहा है कि पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के फैसले से न केवल दोनों देशों के रिश्ते सामान्य होंगे, बल्कि दक्षिण एशियाई उपमहाद्वीप में शांति भी बहाल होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नरेंद्र मोदी का मास्टर स्ट्रोक

agenda of nawaz sharif and narendra modi's bilateral talk

गौरतलब है क‌ि नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह के लिए‌ विदेश मंत्रालय ने पाक‌िस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ समेत सभी सार्क देशों के नेताओं को न्योता भेजा है। विदेश नीति के मोर्चे पर ये पहलकदमी नरेंद्र मोदी का मास्टर स्ट्रोक मानी जा रही है।

शरीफ ने भी मोदी के न्योते को स्वीकार कर सकारात्मक रुख का संकेत दिया है। उन्होंने न केवल भारत आने का फैसला किया है, बल्कि दोनों देश के बीच बातचीत फिर से शुरू करने का जिम्मा भी उठाया है।

शरीफ शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए 26 मई की सुबह दिल्ली पहुंचेंगे। वे रात को भी यहीं रुकेंगे।

मोदी और नवाज की द्विपक्षीय बात भी

agenda of nawaz sharif and narendra modi's bilateral talk

शरीफ के साथ पाकिस्तान के सुरक्षा सलाहकार सरताज अजीज भी होंगे। संभावना है कि वे अगले ‌दिन अजमेर शरीफ की दरगाह जाएंगे और उसके बाद पाकिस्तान रवाना होंगे।

शपथ ग्रहण समारोह के बाद मोदी और नवाज शरीफ की द्विपक्षीय मुलाकात भी होगी। ये जानते हुए की नई सरकार चंद घंटे ही पुरानी होगी, दोनों देशों प्रधानमंत्रियों ने ये फैसला ‌लिया है।

दिल्ली स्थि‌ति पाकिस्तान उच्चायोग के सूत्रों ने बताया कि शरीफ के आने की तैयारियां शुरु हो चुकी हैं। सुरक्षा कारणों से ये नहीं तय किया जा सका है कि वे पाकिस्तानी उच्‍चायोग में ठहरेंगे या होटल में।

पर्दे के पीछे दोनों देशों के राजनयिक सक्रिय

agenda of nawaz sharif and narendra modi's bilateral talk

हालांकि, पाकिस्तानी उच्चायोग में भी तैयारियां की जा रही है, ताक‌ि होटलों में सुरक्षा संबंधी समस्या होने पर वहां ठहरने का इंतजाम किया जा सके। पाकिस्तानी उच्चायोग के सूत्र ने बताया, 'हम भारतीय सुरक्षा एजेंसियों से बातचीत कर रहे हैं और प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के यहां पहुंचने और ठहरने की योजनाएं पर काम कर रहे हैं।

वहीं, पर्दे के पीछे दोनों देशों के राजनयिकों के बीच उन मुद्दों पर भी बातचीत शुरु हो चुकी है, जिन्हें मोदी और शरीफ की मुलाकात में उठाया जाएगा। भारतीय विदेश मंत्रालय दिल्‍ली स्थित पाकिस्तानी उच्चायोग और इस्लामाबाद के साथ संपर्क में है और बातचीत के लिए एक साझा मुद्दों की सूची बनाने पर काम हो रहा है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मुलाकात का एजेंडा ये है कि दोनों देशों के राजनयिकों के बीच औपचारिक और अनौपचारिक स्तर पर बातचीत हो, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की गलतफहमी से बचा जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed