{"_id":"775015ee-d5c5-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"again-petrol-rate-increase","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर महंगाई की मार, पेट्रोल दो रुपये महंगा","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
फिर महंगाई की मार, पेट्रोल दो रुपये महंगा
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Sun, 16 Jun 2013 01:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉलर के मुकाबले रुपये में रिकॉर्ड गिरावट से आयात महंगा होने की वजह से पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर की वृद्धि कर दी है।
विज्ञापन
नई दरें शनिवार आधी रात से लागू हो गए। बढ़ोतरी में स्थानीय सेल्स टैक्स या वैट को शामिल नहीं किया गया है। इसके चलते उपभोक्ताओं को पेट्रोल और महंगा पड़ेगा।
विज्ञापन
वृद्धि के बाद दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 63.99 रुपये से बढ़कर 66.39 रुपये हो जाएगी। यहां पर पेट्रोल में बढ़ोतरी 2.40 रुपये हुई है।
इस महीने में यह दूसरा मौका है जब पेट्रोल के दामों में बढ़ोतरी की गई है।
इसके पहले 1 जून को पेट्रोलियम कंपनियों ने 75 पैसे (वैट को छोड़कर) की बढ़ोतरी की थी। हालांकि डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
महानगर.........नए रेट.........पुराने रेट..वृद्धि
दिल्ली.......66.39........63.99 .....2.40
कोलकाता.....73.79.....71.29.....2.50
मुंबई.....74.60.....72.08.....2.52
चेन्नई.....69.39.....66.85.....2.54
(रेट रुपये/लीटर)