फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   again india is largest importer of Weapons

भारत फिर बना हथियारों का सबसे बड़ा आयातक देश

Tue, 23 Feb 2016 05:44 AM IST
Updated Tue, 23 Feb 2016 05:44 AM IST
विज्ञापन
again india is largest importer of  Weapons

भारत एक बार फिर से हथियारों का सबसे बड़ा आयातक देश बन कर उभरा है। पूरी दुनिया में उसकी हिस्सेदारी 14 फीसदी है। यह आंकड़ा चीन और पाकिस्तान से तीन गुना है। भारत लगातार तीसरे साल पहले पायदान पर रहा है।

विज्ञापन


स्टाकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (एसआईपीआरआई) की रिपोर्ट में कहा गया है कि 2011 से 15 के बीच भारत दुनिया में हथियारों का सबसे बड़ा आयातक रहा। इस दरम्यान 2006-10 की तुलना में आयात 90 फीसदी तक बढ़ गया है।
विज्ञापन


वैसे रिपोर्ट में कहा गया है कि इसका एक कारण भारतीय हथियार उद्योग का प्रतिस्पर्धात्मक स्वदेशी हथियार बनाने में असफल रहना है।

चीन भी बढ़ा रहा है अपनी क्षमता

again india is largest importer of  Weapons

दूसरी ओर चीन अपने खुद के उन्नत हथियार तैयार करने की क्षमता बढ़ा रहा है। यह महत्वपूर्ण है कि भारत के 70 फीसदी हथियार बाजार पर रूस का कब्जा है। वैसे अमेरिका भी इस मामले में तेजी से आगे जा रहा है।

2006-10 की तुलना में पिछले पांच सालों में अमेरिका से होने वाला हथियारों का आयात 11 गुना बढ़ गया है।

रिपोर्ट के अनुसार 10 सबसे बड़े आयातकों में से छह देश एशिया और ओसिआनिया (उष्ण कटिबंधीय प्रशांत महासागर क्षेत्र में स्थित देश) के हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed