फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   ag says cong not eligible for lop post in ls

'नेता विपक्ष की हकदार नहीं कांग्रेस'

Sat, 26 Jul 2014 05:22 PM IST
Updated Sat, 26 Jul 2014 05:22 PM IST
विज्ञापन
ag says cong not eligible for lop post in ls

लोकसभा में नेता विपक्ष की मांग पर कांग्रेस को शुक्रवार को झटका लगा। इस संबंध में मांगी गई राय पर अटार्नी जनरल मुकुल रोहतगी का कहना है कि कांग्रेस को लोकसभा में विपक्ष के नेता का पद नहीं मिलना चाहिए।

विज्ञापन


साथ ही उन्होंने कहा कि निर्धारित संख्या से कम सांसद होने के बावजूद नेता विपक्ष बनाए जाने की कोई मिसाल प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के बाद से लेकर अब तक नहीं मिली है।
विज्ञापन


रोहतगी ने अपनी इस राय से लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन को अवगत करा दिया, जिन्होंने सदन में नेता विपक्ष पर उनकी राय मांगी थी।

नेता विपक्ष के लिए चाहिए 55 सांसद

ag says cong not eligible for lop post in ls

सूत्रों के अनुसार, अटार्नी जनरल का कहना है कि कांग्रेस इस पद के लिए योग्य नहीं है क्योंकि 543 सदस्यीय लोकसभा में जरूरी 10 फीसदी (55 सीट) सांसद उसके पास नहीं हैं। लोकसभा में कांग्रेस के मात्र 44 सांसद हैं।

अपनी राय के पक्ष में तर्क देते हुए अटार्नी जनरल ने कहा कि पहली लोकसभा से लेकर अभी तक इस अनिवार्यता पर खरा नहीं उतरने के बावजूद किसी दल के नेता को नेता विपक्ष बनाए जाने की मिसाल नहीं मिलती है।

लोकसभा में विपक्ष के नेता को कैबिनेट मंत्री का दर्जा हासिल होता है। रोहतगी ने स्पीकर को दी गई राय में कहा है कि राजीव गांधी के प्रधानमंत्री रहने के दौरान इसी शर्त को आधार बनाकर टीडीपी को नेता विपक्ष का दर्जा देने से इनकार कर दिया गया था। कांग्रेस को उस वक्त 400 से अधिक सीटें हासिल हुई थीं।

कांग्रेस ने लगाए स्पीकर पर आरोप

ag says cong not eligible for lop post in ls

माना जा रहा है कि अटार्नी जनरल ने कांग्रेस के उस तर्क को खारिज कर दिया कि कांग्रेस नेतृत्व वाले यूपीए गठबंधन को नेता विपक्ष का पद मिलना चाहिए क्योंकि उसके 60 सदस्य सदन में हैं।

वहीं दूसरी ओर लोकसभा सचिवालय के अधिकारियों ने इस पर कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि अभी इस मसले पर निर्णय लिया जाना बाकी है। लोकसभा में नेता विपक्ष को लेकर सुमित्रा महाजन को कांग्रेस की ओर से आरोपों का भी सामना करना पड़ रहा है।

महाजन ने कहा था कि वह इस मसले पर कानूनी और संविधान विशेषज्ञों की राय लेंगी। अटार्नी जनरल की राय पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कांग्रेस ने कहा कि लोकसभा स्पीकर को एजी की राय से भ्रमित नहीं होना चाहिए।

पार्टी महासचिव शकील अहमद ने कहा कि अटार्नी जनरल सरकार की राय का प्रतिनिधित्व करते हैं। उनकी राय सरकार का विचार है। नेता विपक्ष के मसले पर सरकार को कुछ नहीं करना है। यह मसला लोकसभा स्पीकर का है। हम लोकसभा स्पीकर के फैसले के बाद ही कोई प्रतिक्रिया व्यक्त करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed