{"_id":"f0ca411c-4536-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"afzal-was-punished-for-being-muslim-says-beni","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मुसलमान होने के कारण अफजल को मिली फांसी की सजा'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'मुसलमान होने के कारण अफजल को मिली फांसी की सजा'
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Dec 2012 08:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने विवादित बयानों के लिए मशहूर केंद्रीय इस्पात मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा बृहस्पतिवार को एक बार फिर सुर्खियों में आ गए। उन्होंने संसद पर हमले की ग्यारहवीं बरसी पर अपने चिर परिचित अंदाज में अफजल गुरू की फांसी पर सवाल उठाकर बखेड़ा खड़ा कर दिया।
विज्ञापन
बेनी ने कहा कि मुसलमान होने के कारण अफजल को फांसी की सजा दी गई, जबकि उसे उम्रकैद की सजा होना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि वह निजी तौर पर फांसी की सजा के खिलाफ हैं। बेनी ने यह भी कहा कि भाजपा सांप्रदायिकता की सियासत कर रही है।
विज्ञापन
उनके इस बयान के चलते लोकसभा में जमकर हंगामा हुआ। मौके की नजाकत को देखते हुए इस्पात मंत्री कुछ देर पहले दिए अपने बयान से पलट गए। उन्होंने सफाई दी कि वे सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सम्मान करते हैं और राष्ट्रपति का जो फैसला होगा वही सही होगा।
विज्ञापन
संसद परिसर में पत्रकारों के सवाल पर इस्पात मंत्री ने संसद पर हमले के दोषी अफजल गुरू की फांसी की सजा को अल्पसंख्यकों से जोड़ते हुए कहा उसे फांसी नहीं उम्रकैद होनी चाहिए। बात यही खत्म नहीं हुई। वर्मा ने आगे कहा कि चूंकि अफजल एक मुसलमान है, इसलिए उसे फांसी दी जा रही है।
जब उनके बयान पर बवाल शुरू हुआ तो असहज कांग्रेस और सरकार को इस पर सफाई देते नहीं बना। तब अंदरखाने बेनी बाबू को उनके इस बयान के बवंडर में तब्दील होने की बात बताई गई। तभी थोड़ी ही देर बाद वह अपने बयान से पलट भी गए और पूर्व के बयान पर चुप्पी साधते हुए कहा कि इस मामले में राष्ट्रपति जो भी लेंगे, वही लागू होना चाहिए। जब उनसे सवाल किया गया कि अभी तो आपने ही कहा था कि फांसी नहीं उम्रकैद होनी चाहिए। इसके जवाब में बेनी ने पलट कर रिपोर्टरों से ही पूछ डाला कि क्या आपने मेरी बात सुनी थी।
इस्पात मंत्री की सफाई के बावजूद उनके पहले के बयान को लेकर लोकसभा में जबरदस्त हंगामा हुआ। सरकार भी बेनी के बयान से हतप्रभ दिखी जबकि दूसरी ओर विपक्ष ने इसे मुद्दा बनाते हुए सरकार पर सीधा हमला कर दिया। शिवसेना ने उनके बयान पर कड़ा ऐतराज जताया।
शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि अगर अफजल को नहीं तो क्या बेनी प्रसाद वर्मा को फांसी पर लटका दिया जाए। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उसकी नजर अल्पसंख्यकों के वोटों पर है। इसलिए कांग्रेस के नेता ऐसा बयान दे रहे हैं। एनसीपी नेता और केंद्रीय मंत्री तारिक अनवर ने बेनी प्रसाद वर्मा के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ये उनकी निजी राय हो सकती है और उनका बयान सरकार की राय नहीं है।