{"_id":"7942c7c8-7997-11e2-8deb-d4ae52bc57c2","slug":"afzal-s-body-can-be-returned-to-the-family","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवार को नहीं सौंपा जाएगा अफजल का शव","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
परिवार को नहीं सौंपा जाएगा अफजल का शव
नई दिल्ली /इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 18 Feb 2013 02:51 PM IST
विज्ञापन
गृह मंत्रालय ने अफजल गुरु का शव परिवार को सौंपने की मांग ठुकरा दी है। गृह मंत्रालय के सूत्रों का कहना है कि कश्मीर में गड़बड़ी के आशंका के चलते ये फैसला किया गया है।
विज्ञापन
इससे पहले बताया जा रहा था कि केंद्र सरकार अफजल गुरु का शव परिजनों को सौंपने पर विचार कर रही है। गौरतलब है कि अफजल की पत्नी तबस्सुम ने पत्र लिखकर शव परिवार को सौंपने की मांग की थी।
विज्ञापन
संसद हमले के दोषी अफजल गुरु को 9 फरवरी को तिहाड़ जेल में फांसी दे दी गई थी। फांसी के बाद अफजल का शव जेल में ही दफना दिया गया था।