फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   after violence in kanth now felicitation of bjp workers.

डीएम पर हमला करने वालों का होगा सम्मान

Mon, 06 Oct 2014 07:55 AM IST
Updated Mon, 06 Oct 2014 07:55 AM IST
विज्ञापन
after violence in kanth now felicitation of bjp workers.

कांठ बवाल में जेल गए भाजपा के कार्यकताओं का अब भाजपा सम्मान करने जा रही है। कांठ बवाल में भाजपा कार्यकर्ताओं की तरफ से की गई हिंसा में जिलाधिकारी बुरी तरह से घायल हो गए थे।

विज्ञापन


भारतीय जनता पार्टी ने एक मंदिर से लाउडस्पीकर हटाने को लेकर कांठ में महापंचायत का आयोजन किया गया था। इस मौके पर पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं के कांठ में प्रवेश पर रोक लगा दी थी।
विज्ञापन


इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांठ में प्रवेश करने की कोशिश की, इस पर पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं में संघर्ष हुआ था।

भाजपा पार्टी की अमरोहा यूनिट ने 26 सितंबर को जेल से रिहा हुए भाजपा कार्यकर्ताओं के सम्मान करने योजना बनाई है। पार्टी 5 अक्टूबर को तीन माह बाद रिहा हुए इन कार्यकर्ताओं का सम्मान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी हुआ है आरोपियों का सम्मान

after violence in kanth now felicitation of bjp workers.

इस मौके पर भाजपा के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेयी और महासचिव संगठन सुनील बंसल को आमंत्रित किया गया है। सम्मान समारोह के दिन पश्चिमी उत्तर प्रदेश के राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के अधिकारी भी मौजदू रहेंगे।

गौरतलब है कि इससे पहले मुजफ्फनगर दंगों के आरोपी विधायक सुरेश राणा और संगीत सोम को भी आगरा में प्रधानमंत्री बनने से पूर्व नरेंद्र मोदी की चुनावी रैली में अमित शाह और भाजपा उत्तर प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मी कांत बाजपेयी ने सम्मानित किया था।

लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने सोम और राणा को हिंदुओ का रक्षक और हीरो की उपाधि दी थी। मुजफ्फनगर दंगों के दौरान सितंबर 2013 में सांप्रदायिक दंगों के आरोप में दोनों को गिरफ्तार किया गया था। बाद में दोनों का जमानत पर रिहा कर दिया गया था।

जेल यात्री की उपाधि से किया जाएगा सम्मान

after violence in kanth now felicitation of bjp workers.

कुल 63 रिहा हुए कार्यकताओं में 29 का सम्मान किया जाएगा। इन कार्यकताओं में 19 बिजनौर, 8 मुरादाबाद और 7 संभल के रहने वाले है।

भाजपा के अमरोहा जिले के अध्यक्ष गिरीश त्यागी ने बताया कि कार्यकताओं को दंगों, जाने से मारने, गैरकानूनी रूप से भीड़ इकट्ठा करना, सार्वजानिक संपत्ति को नुकसान के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने कहा कि इस सम्मान समारोह से कार्यकताओं का मनोबल बढ़ेगा।

उन्होंने कहा कि इन कार्यकताओं को जेल यात्री की उपाधि से सम्मानित किया जाएगा। कार्यकताओं को पदचिन्ह और शॉल देकर सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed