{"_id":"c8ce11f85cebc18470af1a58e0584527","slug":"after-three-days-woman-saved-from-collapsed-building-hindi-news-sy","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहर के बाद करिश्मा, 3 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
कहर के बाद करिश्मा, 3 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला
एजेंसी/काठमांडू।
Updated Wed, 29 Apr 2015 03:33 PM IST
विज्ञापन
नेपाल में कुदरत के कहर के बाद इसका करिश्मा भी देखने को मिल रहा है। बचावकर्मियों ने शनिवार के भारी भूकंप से जमींदोज हो चुके एक पांच मंजिला मकान के मलबे से मंगलवार को एक महिला को सुरक्षित निकाल लिया।
विज्ञापन
कई और लोगों के साथ मलबे में फंसी सुनीता सितौला नाम की इस महिला ने बाहर निकलते ही कहा कि लगता है मैं किसी दूसरी दुनिया में आ गई हूं। ई-कांतिपुर की रिपोर्ट के मुताबिक अब यह महिला अपने पति और दो बेटों के साथ एक स्कूल में शरण लिए हुए है।
विज्ञापन
उसके पति और बच्चे उसे पाकर बेहद खुश हैं। ये लोग भूकंप के दौरान किसी तरह खुद को बचाने में सफल रहे थे। नेपाल में बड़ी तादाद में मकान धंस गए हैं और इनमें अब भी सैकड़ों लोग फंसे हैं।
विज्ञापन
देश में खाना, पानी, बिजली और दवाई की भारी किल्लत है और लोग और भूकंप आने के डर से खुले मैदान में अस्थायी शिविरों में रहे हैं। जहां तक नजर जाती है तंबू ही तंबू दिखाई पड़ते हैं।