{"_id":"0d6d2700-d775-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"after-resignation-of-sharad-pawar-now-prakash-singh-badal-is-new-coordinator-in-nda","type":"story","status":"publish","title_hn":"शरद का इस्तीफा, बादल होंगे एनडीए के नए संयोजक ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
शरद का इस्तीफा, बादल होंगे एनडीए के नए संयोजक
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2013 11:10 PM IST
विज्ञापन
शिरोमणि अकाली दल के मुखिया और पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल एनडीए के नए संयोजक होंगे।
विज्ञापन
एनडीए से जदयू के अलग होने के बाद इस जिम्मेदारी को संभाल रहे शरद यादव ने बीते रविवार को इस पद से इस्तीफा दे दिया था।
भाजपा में बादल को नई जिम्मेदारी दिए जाने पर सहमति बन गई है। इस बारे में कभी भी घोषणा की जा सकती है।
भाजपा सूत्रों ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने पार्टी में अपने सहयोगियों से व्यापक विचार विमर्श के बाद इस संबंध में बादल से बात की। बादल ने नई जिम्मेदारी पर सहमति जता दी है।
पार्टी सूत्रों के मुताबिक संयोजक बनने के बाद बादल पर एनडीए का कुनबा बढ़ाने की जिम्मेदारी होगी।
इस परिवर्तन के बाद आईएनएलडी के एनडीए में शामिल होने की संभावना बढ़ गई है।
उल्लेखनीय है कि बादल और आईएनएलडी के अध्यक्ष ओमप्रकाश चौटाला के बीच पुरानी दोस्ती है।
बादल जल्दी ही कुनबे में दलों की संख्या बढ़ाने के लिए एनडीए के पुराने सहयोगियों मसलन टीडीपी, टीआरएस, टीएमसी और बीजेडी के नेताओं का भी मन टटोलेंगे।