फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   after priyanka now rahul on party workers demand poster

कांग्रेसियों की सलाह, गृहस्थी संभालें प्रियंका!

Tue, 12 Aug 2014 08:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Tue, 12 Aug 2014 08:09 PM IST
विज्ञापन
after priyanka now rahul on party workers demand poster

लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ इलाहाबाद में पोस्टर लगाए गए और प्रियंका गांधी को पार्टी की कमान सौंपने की वकालत की गई।

विज्ञापन


इन पोस्टरों में 'मइया अब रहती बीमार, भइया पर बढ़ गया भार, प्रियंका पार्टी का करो प्रचार' जैसे जुमले लिखे गए थे। लेकिन इस बार मामला उलटा है।

कार्यकर्ता अब प्रियंका नहीं बल्कि राहुल की डिमांड को लेकर पोस्टर लगा रहे हैं। हालांकि इन सभी पोस्टरों से पार्टी आलाकमान असहज ही है।

एक और विवादी पोस्टर

after priyanka now rahul on party workers demand poster

कांग्रेस की कमान राहुल गांधी को मिले या प्रियंका गांधी को, इसको लेकर कांग्रेसियों में ही मतभेद है।

एक गुट प्रियंका से कांग्रेस की कमान थामने की मांग कर रहा है तो दूसरा गुट प्रियंका को गृहस्थी संभालने की सलाह दे रहा है। यह विवाद सोमवार को सिविल लाइंस सुभाष चौराहे पर लगे बैनर के कारण हुआ।

शहर कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान प्रवक्ता मोहम्मद असलम ने सोमवार को सिविल लाइंस में एक बैनर लगा कर पार्टी में खलबली मचा दी और नए विवाद को जन्म दे दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बैनर में लिखा है 'राहुल दूसरे महात्मा गांधी हैं'

after priyanka now rahul on party workers demand poster

बैनर में लिखा है, ‘अब चलेगी राहुल की आंधी, राहुल गांधी हैं दूसरे महात्मा गांधी। प्रियंका संभालों गृहस्थी की कमान, राहुल संभालो कांग्रेस की कमान।’ बैनर में पढ़ने से स्पष्ट संकेत मिल रहे हैं कि पार्टी का एक गुट चाहता है कि राहुल गांधी ही कांग्रेस की कमान संभालें।

वहीं, कुछ दिनों पहले शहर कांग्रेस के ही पदाधिकारी हसीब अहमद और श्रीशचंद्र दुबे ने इसी चौराहे पर बैनर लगाकर मांग की थी कि कांग्रेस की कमान अब प्रियंका गांधी संभालें।

इससे स्पष्ट संकेत मिल रहे हैं कि प्रियंका और राहुल के नाम को लेकर पार्टी में ही मतभेद की स्थिति बनी हुई है।

विज्ञापन

पहले भी आ चुके हैं ऐसे पोस्टर

after priyanka now rahul on party workers demand poster

पोस्टर पर जब दोनों पार्टी नेताओं से बात की गई तो उन्होंने कहा कि अब वक्त आ गया है जब प्रियंका गांधी को राजनीति में आकर 129 साल पुरानी कांग्रेस को बचाने की मुहिम संभालनी होगी। जिससे एक बार फिर से खड़ी हो सके।

इस पोस्टर वॉर से सबसे बड़ा झटका राहुल गांधी को लगा है क्योंकि सीधे तौर पर इसमें उनकी अनदेखी की गई है। ये कोई पहली बार नहीं हुआ जब इलाहाबाद में ऐसे पोस्टर लगे हों।

एक पखवाड़े में ये दूसरी बार हुआ है जब ऐसे पोस्टर लगे हों। इससे पहले भी ऐसे ही पोस्टर लगाए गए थे जिसमें नारा था, 'शाह को अगर देना है मात, प्रियंका को सौंप दो कांग्रेस का हाथ'। इसके जरिए उन्होंने साफ तौर से प्रियंका की मांग पार्टी में की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed