फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   after primeminister narendra modi's concern, amit shah call leaders or meeting

नेताओं पर भड़के अमित शाह, लगाई क्लास

Mon, 19 Oct 2015 12:44 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 19 Oct 2015 12:44 AM IST
विज्ञापन
after primeminister narendra modi's concern, amit shah call leaders or meeting

पार्टी के नेताओं के बिगड़े बोल से लगातार विवादों में चल रही भारतीय जनता पार्टी ने उनके पेंच कसने के लिए आज राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने अपने आवास पर बैठक की जिसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, भाजपा सांसद साक्षी महराज , संगीत सोम और केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान मौजूद थे।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार अमित शाह ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, संगीत सोम, साक्षी महराज, केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान और महेश शर्मा को बुलाया गया था।
विज्ञापन


पीटीआई के हवाले से आई खबर के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन नेताओं के हालिया बयानों से नाराज हैं। (फोटो में अमित शाह के घर जाते साक्षी महराज)

विज्ञापन
विज्ञापन

ये है पूरा मामला

after primeminister narendra modi's concern, amit shah call leaders or meeting

बताते चले कि हाल ही में हरियाणा के मुख्यमंत्री खट्टर ने बीते दिनों एक अखबार को इंटरव्यू में कहा था कि जो गोमांस खाना चाहता है उन्हें पाकिस्तान भेज दिया जाए।

हलांकि बाद में खट्टर ने अपनी सफाई में कहा था कि इंटरव्यू के अंश को तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया है। वहीं संगीत सोम और केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा ने दादरी काण्ड के तुरंत बाद दी गई अपनी प्रतिक्रियाओं की वजह से पार्टी को समस्याओं में डाल दिया था।

वहीं भाजपा सांसद साक्षी महराज आए दिन कोई न कोई ऐसा बयान देते रहते हैं जिससे पार्टी को दिक्कत होती है। वहीं बैठक में आए संगीत सोम ने कहा कि वे यहां पार्टी के मुद्दों पर बातचीत करने के लिए पार्टी अध्यक्ष से मिलने आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed