{"_id":"44d344dc-51e6-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"after-pm-sheila-is-target-on-social-media","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया पर पीएम के बाद अब शीला निशाने पर","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
सोशल मीडिया पर पीएम के बाद अब शीला निशाने पर
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Sun, 30 Dec 2012 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैंगरेप की घटना पर राष्ट्र के नाम संबोधन में ‘ठीक है’ बयान के चलते प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को सोशल मीडिया पर कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा था। अब ऐसे ही एक बयान को लेकर दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को सोशल मीडिया पर लोगों के निशाने पर आ गई हैं।
विज्ञापन
सिंगापुर के एक अस्पताल में गैंगरेप पीड़िता की मौत पर शोक प्रकट करने के बाद शीला ने पत्रकारों से कहा, यह ठीक है। उनके इस बयान पर ट्विटर पर लोगों ने सख्त ऐतराज जताया है। एक ट्वीट में कहा गया है कि सीएम ने पीएम की भाषा बोली।
विज्ञापन
दीक्षित ने बयान रिकॉर्ड कराने के बाद कहा यह ठीक है। एक दूसरे ट्वीट में कहा गया है कि शीला दीक्षित को बॉलीवुड में कोशिश करनी चाहिए। पीड़िता की मौत की खबर पर दुख व्यक्त करने के बाद उन्होंने कहा क्या यह ठीक है? इसके पहले वह हर चैनल पर रो रही थीं।
विज्ञापन
भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष विजेंदर गुप्ता ने बयान के लिए शीला की आलोचना की और कहा कि उनका यह बयान दुखद हादसे के प्रति उनकी असंवेदनशीलता को दिखाता है। उन्होंने कहा कि यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। यह बयान दिखाता है कि मुख्यमंत्री इसे हल्के में ले रही हैं।
सीपीआई के राष्ट्रीय सचिव डी राजा ने भी मुख्यमंत्री के बयान की निंदा की और कहा कि उच्च पदों पर आसीन लोगों को और अधिक मानवीय होना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसी दुखद दुर्घटनाओं पर बयान देते समय उच्चपदस्थ लोगों को गंभीरता दिखानी चाहिए।