फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Modi might expand cabinet again after parliament winter session

पीएम मोदी फिर कर सकते हैं मंत्रिमंडल विस्तार

Thu, 11 Dec 2014 01:23 PM IST
Updated Thu, 11 Dec 2014 01:23 PM IST
विज्ञापन
Modi might expand cabinet again after parliament winter session

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद के शीतकालीन सत्र के बाद नए साल में अपने मंत्रिमंडल का एक और विस्तार कर सकते हैं। शिवसेना ने अपने सांसद अनिल देसाई को जल्द मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने का संकेत मिलने की बात कही है।

विज्ञापन


साथ ही इसकी भी चर्चा है कि विस्तार से पहले अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री नजमा हेपतुल्ला को किसी राज्य का राज्यपाल बनाकर इस मंत्रालय का जिम्मा मुख्तार अब्बास नकवी को बतौर स्वतंत्र प्रभार सौंपा जा सकता है। सरकार जल्द ही बिहार, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, पंजाब और असम में नए राज्यपालों की नियुक्ति करेगी।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि मंत्रिमंडल के दूसरे विस्तार में पीएम मोदी पार्टी के कुछ और चेहरों को जगह देने के अलावा कुछ मंत्रियों के विभागों में फेरबदल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नकवी का कद बढ़ाने की तैयारी

Modi might expand cabinet again after parliament winter session

सियासी तनातनी के कारण मोदी सरकार के दूसरे विस्तार में शिवसेना ने शपथ ग्रहण समारोह से दूरी बना ली थी।

अब भाजपा और शिवसेना के गिले शिकवे दूर हो चुके हैं, तब सरकार की ओर से शिवसेना को जल्द ही मंत्रिमंडल में एक और सदस्य को शामिल करने का संदेश दिया गया है।

विस्तार के इतर अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री नजमा को राज्यपाल बनाने की भी चर्चा जोरों पर है। कहा जा रहा है कि चूंकि मोदी ने अपने मंत्रिमंडल में शमिल मंत्रियों की उम्र सीमा पहले से ही अधिकतम 75 वर्ष निर्धारित कर दी है, इसलिए अगले साल इस आंकड़े को छूने से पहले 74 वर्षीय नजमा को सम्मानजनक विदाई दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed