{"_id":"f13a9bcc-6f9f-11e2-9304-d4ae52bc57c2","slug":"after-owaisi-togadia-gave-hate-speech","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवैशी के बाद अब प्रवीण्ा तोगड़िया का 'हेट स्पीच'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
ओवैशी के बाद अब प्रवीण्ा तोगड़िया का 'हेट स्पीच'
हैदराबाद/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 05 Feb 2013 08:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व हिंदू परिषद के नेता प्रवीण तोगड़िया के ताजा 'हेट स्पीच' से विवाद पैदा हो गया है। इस भाषण में तोगड़िया को एक शख्स को 'कुत्ता' कहकर संबोधित कर रहे हैं। माना जा रहा है कि उन्होंने यह बयान मजलिस-ए-इत्तेहादुल के नेता अकबरुद्दीन ओवैशी के 'हेट स्पीच' के खिलाफ दिया है।
विज्ञापन
सबसे अहम बात यह है कि प्रवीण तोगड़िया ने हैदराबाद के अदिलाबाद में ही यह भाषण दिया। उल्लेखनीय है कि हिंदू विरोधी विवादास्पद बयान देने पर ओवैशी को गिरफ्तार किया गया था। हालांकि पुलिस इसकी जांच कर रही है कि प्रवीण तोगड़िया ने भाषण कहां दिया था।
विज्ञापन
ओवैशी ने उगला था जहर
मजलिस-ए-इत्तेहादुल के नेता अकबरुद्दीन ओवैशी ने 24 दिसंबर को आदिलाबाद में एक सभा में खुलेआम मुसलमानों को हिंदुओं के खिलाफ उकसाया था। भाषण में उन्होंने मंदिरों और प्रतीकों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। साथ ही उन्होंने नरेंद्र मोदी की तुलना कसाब से की थी।
विज्ञापन