फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   after namo suit question over narendra modi shawl

NAMO सूट के बाद अब NM शॉल! सोशल मीडिया में सवाल

Sat, 11 Apr 2015 03:48 PM IST
Updated Sat, 11 Apr 2015 03:48 PM IST
विज्ञापन
after namo suit question over narendra modi shawl

दसलखिया सूट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई शॉल भी विवादों में आ सकती है। सोशल मीडिया में शेयर की जा रही तस्वीर पर यकीन करें तो शुक्रवार को फ्रांस की राजधानी पेरिस पहुंचे नरेंद्र मोदी ने हवाई अड्डे पर जो शॉल ले रखी थी, उस पर बने चौखानों में कढ़ाई करके NM लिखा गया है।

विज्ञापन


हालांकि जो तस्वीरें एजेंसी ने जारी की हैं, उससे ऐसा नहीं दिखता है कि शॉल में कुछ लिखा हुआ है। इससे यह भी लगता है कि शायद शेयर की जा रही तस्वीर पर फोटोशॉप से बनाई गई हो।
विज्ञापन


पेरिस हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री का स्वागत फ्रांस के खेल मंत्री थियरे ब्रेलार्ड ने किया था। एयर इंडिया के विशेष विमान से फ्रांस पहुंचे प्रधानमंत्री ने हवाई अड्डे पर सफेद शर्ट और जैकेट पर धूसर रंग की चेकदार शॉल रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया में शेयर की जा रही तस्वीरों में दावा किया जा रहा है कि शॉल के चौखानों मे NM कढ़ा हुआ है। NM का तात्पर्य नरेंद्र मोदी है। उल्लेखनीय है कि पिछले साल दिल्ली में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा से मुलाकात के दरम्यान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो सूट पहना था, उस पर सुनहरे धागों से NAMO लिखा गया था। उस सूट की कीमत तकरीबन 10 लाख रुपए आंकी गई।

राजन‌ीतिक मुद्दा बन गया था पीएम का सूट

after namo suit question over narendra modi shawl

मोदी के दसलखिया सूट पर बहुत ही विवाद हुआ। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने इस मुद्दे को जोरशोर से उठाया था। माना जाता है कि सूट के कारण भाजपा को दिल्ली विधानसभा चुनावों में नुकसान भी उठाना पड़ा।

सूट की कीमत पर भाजपा ने हमेशा ही चुप्पी साधे रखी। उस सूट के कारण प्रधानमंत्री की तुलना मिस्‍त्र के पूर्व राष्ट्रपति हुस्नी मुब‌ारक से कई गई और उन्हें 'नार्सिसिस्ट' कहा गया। नार्सिसिस्ट ऐसा व्यक्ति होता है, जो स्वयं के मोह से ही ग्रस्त हो।

हालांकि बाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उस सूट को नीलामी के लिए दे दिया। सूरत में हुई नीलामी में सूट रिकॉर्ड 4 करोड़ 31 लाख रुपए में बिका था। धर्मनंदन ट्रस्ट के मालिक लालजी भाई पटेल ने सूट खरीदा।

गुजरात के ही एक व्यापारी रमेश कुमार भीकाभाई ने दावा किया था कि मोदी को सूट उन्होंने ही दान दिया था। नीलामी से इकट्ठा हुई रकम गंगा सफाई के लिए दे दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed