फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   After meeting with modi manjhi said,

मोदी से मिलकर गरजे मांझी, 'मैं ही हूं बिहार का सीएम'

Sun, 08 Feb 2015 08:19 PM IST
Updated Sun, 08 Feb 2015 08:19 PM IST
विज्ञापन
After meeting with modi manjhi said,

बिहार की राजनीति में लगातार मची उठापटक के बीच मांझी पूरी तरह ताल ठोक कर आमने सामने आ गए हैं। प्रधानमंत्री से मिलने के बाद तो उनके तेवर और आक्रामक नजर आए। मीटिंग के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सड़क पर लिए निर्णय का कोई महत्व नहीं है मैं ही बिहार का मुख्यमंत्री हूं।

विज्ञापन


नीतीश और शरद यादव के लोग जो भी कर रहे हैं वह सवैंधानिक रूप से पूरी तरह गलत है। वो लोग एक के बाद एक लगातार गलत कदम उठा रहे हैं और उसे सही साबित ठहराने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन


नीतीश पर हमलावर होते ही कहा कि उनके इस कदम ने साबित कर दिया कि वो ज्यादा दिन तक सत्ता से दूर नहीं रह सकते। इससे उनका असली चेहरा भी लोगों के सामने आ गया है। मांझी ने सवाल किया कि जब मैं अच्छा काम कर रहा हूं तो मुझे हटाया क्यों जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा, 20 तारीख को साबित कर देंगे बहुमत

After meeting with modi manjhi said,

हालांकि इस दौरान वह यह जोड़ने भी नहीं भूले कि नीतीश कुमार अच्छे आदमी हैं फिर पता नहीं क्यों वो कुछ लोगों के बहकावे में आकर ऐसा काम कर रहे हैं जिससे दलितों की भावनाएं आहत हों। उन्होंने साफ कर दिया कि वह किसी भी हाल में अपने पद से इस्तीफा नहीं देंगे।

काफी आत्मविश्वास में नजर आ रहे मांझी ने कहा कि जरूरत पड़ने पर हम 20 फरवरी को अपना बहुमत साबित करेंगे और अगर नहीं कर पाए तो पीछे हट जाएंगे, फिर वो लोग सरकार बनाएं।

उन्होंने कहा लोकसभा चुनावों के बाद मुझे कुर्सी पर बैठाया गया था। तब नीतीश ये समझते थे कि हम स्टांप की तरह रहेंगे लेकिन हमने काम करना शुरू किया तो उन लोगों को दिक्‍कत होने लगी।

हालांकि उन्होंने यह साफ कर दिया कि जरूरत पड़ी तो उन्हें किसी से भी समर्थन लेने में कोई दिक्‍कत नहीं है। हालांकि उन्होंने यह भी सफाई दी कि उनकी प्रधानमंत्री से बिहार के राजनीतिक हालात को लेकर कोई बात नहीं हुई, लेकिन उन्होंने यह जरूर कहा कि उन्होंने फिलहाल मौजूदा हालातों को लेकर जरूर प्रधानमंत्री जी से मदद मांगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed