फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   After losing match beefed homes of indian players

हार के बाद प्लेयरों के घरों की सुरक्षा बढ़ाई

Thu, 26 Mar 2015 07:42 PM IST
Updated Thu, 26 Mar 2015 07:42 PM IST
विज्ञापन
After losing match beefed homes of indian players

वर्ल्ड कप में दिल तोड़ती हार के बाद जहां प्रशंसकों के चेहरे पर मायूसी है वहीं खिलाड़ियों के लचर प्रदर्शन को लेकर लोगों में आक्रोश भी है। लोग देशभर में टीवी तोड़कर अपने गुस्से का इजहार कर रहे हैं।

विज्ञापन


ऐसे में लोगों के आक्रोश को देखते हुए वर्ल्ड कप में शिरकत करने वाले खिलाड़ियों के घरों के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। जिससे कोई किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचा सके।
विज्ञापन


रांची में कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के घर के बाहर काफी संख्या में सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है। जबकि मुंबई में रोहित शर्मा जिस अपार्टमेंट में रहते हैं उसके बाहर भी पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

2007 में हार के बाद तोड़ दिया था धोनी का घर

After losing match beefed homes of indian players

सेमीफाइनल में एक रन पर आउट होकर पवेलियन लौटने वाले विराट कोहली और शिखर धवन के घर के बाहर दिल्‍ली में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। हालांकि अभी तक किसी तरह के प्रदर्शन और हंगामे की खबर नहीं है, लेकिन पूर्व में भारतीय टीम के निराशाजनक प्रदर्शन पर क्रिकेट प्रेमी खिलाड़ियों के घरों को निशाना बनाते रहे हैं।

वेस्टइंडीज में 2007 हुए वर्ल्ड कप में टीम इं‌डिया के पहले दौर में ही बाहर होने के बाद धोनी के निर्माणाधीन मकान की दीवार के एक हिस्से को गिरा दिया था। इसके अलावा इलाहाबाद में मोहम्मद कैफ के घर के बाहर भी पथराव हुआ था।

ऐसे में पुराने अनुभव को देखते हुए देशभर में खिलाड़ियों के घरों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। माना जा रहा है कि टीम इंडिया भी कल तक वापस स्वदेश लौट आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed