{"_id":"de9efe0c-33d3-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"after-kasab-these-guilty-may-be-hanged","type":"story","status":"publish","title_hn":"कसाब के बाद इन दोषियों को लग सकती है फांसी","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
कसाब के बाद इन दोषियों को लग सकती है फांसी
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 21 Nov 2012 05:37 PM IST
विज्ञापन
मुंबई हमलों के दोषी अजमल कसाब की फांसी के बाद अफजल गुरु समेत 16 अन्य दोषियों को फांसी दी जा सकती है। राष्ट्रपति के पास इन 16 लोगों की दया याचिकाएं पड़ी हुई हैं, जिन पर फैसला होना बाकी है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि कसाब ने भी राष्ट्रपति के पास दया याचिका भेजी थी, जिसे पांच नवंबर को राष्ट्रपति ने खारिज कर दिया था। राष्ट्रपति के पास इस समय 16 आरोपियों की दया याचिकाएं हैं। इन याचिकाओं पर फैसला होना अभी बाकी है। राष्ट्रपति के पास जिनकी दया यचिकाएं हैं, उनके नाम इस प्रकार है-
विज्ञापन
मोहम्मद अफजल गुरुः यह संसद पर हमले का दोषी है। इस हमले में नौ लोगों की मौत हुई थी।
विज्ञापन
सोनिया और संजीवः ये दोनों अपने ही परिवार के आठ लोगों की हत्या के दोषी हैं।
गुरमीत सिंहः यह अपने परिवार के 13 लोगों के कत्ल का दोषी है।
धर्मपालः इसने एक ही परिवार के पांच लोगों हत्या की थी।
साइमन, गणाप्रकाश, मदाए और बिलवांद्रः इन चारों ने लैंडमाइन धमाके कर कर्नाटक के 22 पुलिस कर्मियों हत्या कर दी थी।
सुरेश और रामजीः इन दोनों ने संपत्ति के मामले में अपने पांच रिश्तेदारों की हत्या कर दी थी।
प्रवीण कुमारः इसने एक परिवार के चार लोगों का कत्ल कर दिया था।
सईबन्ना निंगप्पा नाटिकरः इसने अपनी पत्नी और बेटी का कत्ल किया था।
जफर अलीः इसने अपनी पत्नी के अलावा पांच बेटियों की हत्या की थी।
सुंदर सिंहः यह अपने भाई के परिवार के पांच सदस्यों की हत्या का दोषी है।
अतबीरः इसने अपने सौतेले भाई, मां और बहन का कत्ल किया था।