{"_id":"3ae44dc0-4a4f-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"after-gangrape-woman-burned-in-siliguri","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिलीगुड़ी में गैंगरेप के बाद महिला को जलाया","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
सिलीगुड़ी में गैंगरेप के बाद महिला को जलाया
सिलीगुड़ी/एजेंसी
Updated Thu, 20 Dec 2012 08:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी दिल्ली के बाद अब पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में इंसानियत शर्मशार हुई है। सिलीगुड़ी के एक गांव में कुछ लोगों ने एक 24 वर्षीय महिला का कथित तौर पर अपहरण कर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया और फिर उसे आग के हवाले कर दिया। आरोपियों में महिला का पड़ोसी और उसके कुछ दोस्त शामिल हैं।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों ने बताया कि महिला को उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित महिला बुरी तरह जली हुई है। पिता ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी को बारूई ने पहले अपहरण किया। बारूई ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसे मादक पदार्थ खिलाकर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया।
विज्ञापन
होश आने पर महिला ने भागने की कोशिश की तो बारूई ने कथित रूप से उस पर केरोसिन तेल डालकर उसे आग के हवाले कर दिया। उल्लेखनीय है कि पीड़िता के पिता ने 14 दिसंबर को अपनी बेटी की गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन