फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   After falling four floor child was safe

चमत्कारः चार मंजिल से गिरकर भी सुरक्षित रही मासूम

Wed, 07 Jan 2015 10:22 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 07 Jan 2015 10:22 AM IST
विज्ञापन
After falling four floor child was safe

गुजरात के वलसाड में एक चमत्कारी घटना में चार साल की मासूम चार मंजिल से गिरकर भी सुरक्षित रही। बच्ची खेलते खेलते सीधे छत से नीचे आ गिरी। हालांकि मामूली चोट लगने के बाद बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है।

विज्ञापन


वाकया 30 दिसंबर की रात का है। घटना की वीडियो फुटेज सामने आने के बाद मामले का पता चला। वलसाड में एक अपार्टमेंट की चौथी मंजिल की छत पर हेमंत देसाई की चार साल की बेटी माही खेल रही थी। छत का कुछ हिस्सा टूटा हुआ था, जिसमें फिसलने के कारण वह छत से नीचे बेसमेंट में आ गिरी।
विज्ञापन


हालांकि बीच में एक घर की तिरपाल पर वह गिरी, लेकिन वह बच्ची के वजन को सह नहीं पाई और वह मुंह के बल नीचे फर्श पर आ गिरी। इसी दौरान एक पडोसी युवक वहां खड़ा था। उसने बच्ची को गिरते देखा तो तुरंत उसे गोद में उठा लिया। जिसके बाद उसके घरवालों को सूचना दी गई। इसके बाद बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हैरत की बात ये रही कि इतनी ऊंचाई से गिरने के बाद भी माही को कोई गंभीर चोट नहीं आई। न ही कहीं से खून निकला। हालांकि कुछ अंदरूनी चोटें जरूरी आई। बताया गया है कि उसके कूल्हे की हड्डी में फ्रैक्चर हुआ है। डॉक्टरों के अनुसार फिलहाल बच्ची को अस्पताल में रखा गया है। उसे एक दो दिन बाद छुट्टी दे दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed