फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   after election big attack on me

'चुनाव बाद मुझ पर हो सकता है बड़ा हमला'

Mon, 14 Apr 2014 07:32 PM IST
Updated Mon, 14 Apr 2014 07:32 PM IST
विज्ञापन
after election big attack on me

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को आशंका है कि चुनाव बाद उनके ऊपर गंभीर हमले हो सकते हैं। अभी चुनाव में नुकसान केडर से उन पर गंभीर हमले नहीं किये जा रहे हैं। गूगल हैंगआउट पर लोगों से पूछे जा रहे सवालों के क्रम में उन्होंने यह आशंका जताई है।

विज्ञापन


गूगल हैंगआउट पर तीन बजे से लोगों से लाइव चैट में अरविंद ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन तथा दिल्ली के चुनाव तक उन पर कोई हमला नहीं किया गया लेकिन जब से वे गुजरात जाकर वहां के विकास की पोल खोलने की कोशिश की उन पर शारीरिक हमले शुरु हो गये। अभी चुनाव में नुकसान के डर से हमले कम हैं लेकिन चुनाव खत्म होते ही उन पर असली व गंभीर हमला होगा।
विज्ञापन

भाजपा को 150 से भी कम सीटें मिलेंगी

after election big attack on me

एक अन्य सवाल केजवाब में केजरीवाल ने कहा कि अगली लोकसभा त्रिशंकु (फ्रैक्चर्ड) होगी। भाजपा को 150 से ज्यादा सीटें नहीं मिलने जा रही हैं।

केजरीवाल ने जोर देकर कहा कि नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री नहीं बनने वाले हैं। जो भी सरकार बनेगी वह दो से तीन साल में गिर जाएगी। और फिर से चुनाव होने पर स्पष्ट बहुमत वाली सरकार बनेगी।

राहुल गांधी केबारे में केजरीवाल ने कहा कि वे एक लाख से भी ज्यादा वोटो से अमेठी में चुनाव हारेंगे।

मोदी और राहुल को हराना होगा

after election big attack on me

केजरीवाल ने कहा कि देश में कहीं भी मोदी की लहर जैसी बात नहीं है। पहले मैने जब एक चैनल पर यह कमेंट किया था तब तक मैं दिल्ली के बाहर कहीं नहीं गया था।

मीडिया की रिपोर्ट के आधार पर वैसी टिप्पणी कर दी थी। अब बाहर जाने पर दिखा की कहीं भी मोदी की लहर नहीं है। गूगल पर सवाल जवाब के कार्यक्रम का संचालन कर रहे पत्रकार राजदीप सरदेसाई ने पूछा कि क्या अन्ना साथ होते तो कोई फर्क पड़ता। केजरीवाल ने कहा कि अन्ना जी साथ होते तो हमारे लिए अच्छा होता।

एक घंटे तक चले सवाल जवाब में केजरीवाल ने विदेशी फंडिंग, दिल्ली में सरकारी मकान छोड़ने, वाराणसी से मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने जैसे कई सवालों के जवाब दिये। उन्होंने जोर देकर कहा कि देश को स्थिर सरकार से ज्यादा जरुरी ईमानदार सरकार की है।

यूपीए की दस साल तक रही सरकार स्थिर होने के बाद भी देश का क्या हाल कर दिया यह किसी से छिपा नहीं है। उन्होंने कहा कि यिद देश में कांग्रेस व भाजपा जैसी पार्टियों को समाप्त कर नई राजनीति शुरु करनी है तो सबसे पहले इस चुनाव में मोदी व राहुल को हराना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed