{"_id":"28416bca-1e77-11e2-bae0-d4ae52bc57c2","slug":"after-complaints-against-former-minister-rti-activist-receives-threat-calls","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व मंत्री की शिकायत करने के बाद मिलने लगीं धमकियां","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
पूर्व मंत्री की शिकायत करने के बाद मिलने लगीं धमकियां
हाथरस/सहपऊ/ब्यूरो
Updated Thu, 25 Oct 2012 01:09 PM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय की लोकायुक्त से शिकायत करने के बाद चर्चा में आए अश्वनी शर्मा को कुछ लोगों ने मोबाइल फोन पर जान से मारने की धमकी दी है। अश्वनी के गनर को भी धमकी दी गई है। शिकायत करने पर पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि बसपा सरकार में ऊर्जा मंत्री रहे रामवीर उपाध्याय और उनके परिजनों के बारे में अश्वनी शर्मा निवासी गांव चौबारा, सहपऊ ने लोकायुक्त में शिकायत की थी। उन्होंने पूर्व मंत्री और उनके परिजनों पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप लगाया था। बाद में अश्वनी शर्मा ने अपनी जान को खतरा भी बताया था। सपा की सरकार बनने के बाद शासन ने सुरक्षा की दृष्टि से उन्हें गनर भी उपलब्ध करा दिया। गनर अभी भी उनकी सुरक्षा में तैनात है।
विज्ञापन
परिवार सहित खत्म करने की धमकी
अश्वनी शर्मा के मुताबिक, मंगलवार की शाम 7.20 बजे उनके मोबाइल पर फोन आया। फोन करने वाले ने उन्हें अपशब्द कहे। उनसे कहा कि नेतागीरी बहुत हो चुकी, अब उन्हें परिवार सहित खत्म कर दिया जाएगा। अश्वनी की मानें तो उसके बाद कई बार धमकी भरे फोन आए। उनके गनर मनोज यादव ने जब उस नंबर पर कॉल किया तो उन्हें भी फोन करने वाले ने अपशब्द बोले। अश्वनी ने इस सिलसिले में थाना सहपऊ में तहरीर दी है।
विज्ञापन
अश्वनी शर्मा का कहना है कि जब तक यह स्पष्ट नहीं हो जाएगा कि किसने धमकी दी है, तब तक वह किसी के बारे में कुछ नहीं कह सकते। एसओ सहपऊ विजय कुमार ने बताया कि अश्वनी की तहरीर मिल गई है। धमकी देने वाले का पता लगाया जा रहा है।