'अम्मा' कैंटीन और पेयजल के बाद अब 'अम्मा' नमक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कम कीमत वाली कैंटीन और पेयजल के बाद अब तमिलनाडु की जयललिता सरकार अब 'अम्मा' नमक बेचने की तैयारी में है। इसकी शुरूआत मुख्यमंत्री जयललिता करेंगी। इस बात की जानकारी सरकार की ओर से जारी विज्ञापन में सामने आई है।
सरकार की ओर से मंगलवार को जारी विज्ञापन में कहा गया है कि मुख्यमंत्री जयललिता 'अम्मा' नमक की बिक्री का उद्घाटन करेंगी। यह नमक राज्य उद्योग विभाग के तहत तमिलनाडु साल्ट कॉरपोरेशन लिमिटेड का उत्पाद है।
मिली जानकारी के मुताबिक ये नमक तीन प्रकार के होंगे। हालांकि इनके दामों की फिलहाल जानकारी नहीं मिली है।
अब बाजार में 'अम्मा' नमक
ये कोई पहला मामला नहीं है जब ऐसे उत्पाद की शुरूआत की गई है। इससे पहले तमिलनाडु सरकार की ओर से 'अम्मा' कैंटीन के जरिए कम कीमत में खाना लोगों मुहैया कराया जा रहा है।
इसके साथ ही 'अम्मा' पेयजल की शुरूआत की गई। जिसमें पानी की एक बॉटल की कीमत 10 रुपये रखी गई।
दरअसल, जयललिता के समर्थक उन्हें 'अम्मा' के नाम से बुलाते हैं। इसीलिए उनके नाम से इन उत्पादों की बिक्री के कदम उठाए जा रहे हैं। जिससे लोगों को थोड़ा फायदा मिल सके।