करारी हार के बाद, कांग्रेस में होगी भारी उथल पुथल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव नतीजे आते ही कांग्रेस मुख्यालय दिल्ली के बाहर प्रियंका गाँधी को कांग्रेस की कमान देने की मांग करते हुए कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन ये बताता है कि जल्दी ही ये मांग पार्टी में व्यापक स्तर पर उठेगी।
कांग्रेस में कार्यकर्ताओं के निशाने पर सबसे ज्यादा दस जनपथ के वफादार रहे वो नेता हैं जो पिछ्ले दस साल से पार्टी के फैसलों को प्रभावित करते रहे हैं।
इनमें सोनिया के राजनितिक सचिव अहमद पटेल कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह जयराम रमेश समेत कई ऐसे नेता भी हैं जिन्हें राहुल गाँधी का भी करीबी माना जाता है।
देश में मोदी की लहर
ताजा रूझानों के मुताबिक भाजपा अपने बल पर पूर्ण बहुमत में आती दिखाई दे रही है। भाजपा गठबंधन के साथ 325 से ज्यादा के आंकड़े के पार सकती है। कल-तक एग्जिट पोल पर सवाल उठाने वाले कांग्रेसी नेता दबी जुबां में हार स्वीकार रहे हैं।
कांग्रेसी नेता राजीव शुक्ला ने मीडिया से बात करते हुए माना कि ये निर्णय हमारे हक में नहीं हैं। शुक्ला ने कहा कि हम जनता के फैसले को स्वीकरते हैं।
वहीं नतीजों के आने से पहले ही पूर्वी दिल्ली से कांग्रेस के प्रत्याशी संदीप दीक्षित ने माना कि वह अपने कार्यों को जनता तक नहीं पहुंचा सके। हार के बाद मंथन का दौर शुरू होने वाला है।
मोदी के ट्वीट करके बोला 'भारत की विजय'
नतीजों के साफ होते ही नरेंद्र मोदी अपनी मां से मिलने पहुंचे। मोदी ने वहां जाकर अपनी मां से जाकर आशीर्वाद लिया। वहीं इस शानदार जीत के बाद मोदी को बधाइयां मिलने का सिलसिला जारी है।