फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   after amit shah, big responsibility to Nadda.

शाह के बाद नड्डा को अहम जिम्मेदारी

Wed, 10 Sep 2014 08:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 10 Sep 2014 08:59 AM IST
विज्ञापन
after amit shah, big responsibility to Nadda.
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने वरिष्ठ नेता जेपी नड्डा को पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) का सचिव नियुक्त किया है।
विज्ञापन


नड्डा पार्टी के बुजुर्ग नेता लालकृष्ण आडवाणी के खेमे के अनंत कुमार की जगह लेंगे। वह पार्टी की सर्वाधिक ताकतवर इकाई संसदीय बोर्ड में भी शामिल हैं।

हरियाणा विधानसभा चुनाव के संदर्भ में उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा करने से पहले शाह ने महासचिव नड्डा को सीईसी के सचिव के रूप में एक और बड़ी जिम्मेदारी सौंपी।

इससे पहले शाह उन्हें संसदीय बोर्ड में शामिल करने के बाद जम्मू कश्मीर का चुनाव प्रभारी नियुक्त कर चुके हैं।

आडवाणी खेमे के अनंत कुमार पर मिली तरजीह

after amit shah, big responsibility to Nadda.

भाजपा अध्यक्ष ने संसदीय बोर्ड और सीईसी में पार्टी के संस्थापक नेताओं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी को जगह नहीं दी थी। जबकि नड्डा के साथ-साथ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को बोर्ड में शामिल कर शाह ने सभी को चौंका दिया था।

15 सदस्यीय सीईसी चुनाव में पार्टी उम्मीदवारों के नाम और चुनाव संबंधी अन्य अहम मामलों पर निर्णय लेती है। अभी तक सीईसी सचिव पद की जिम्मेदारी अनंत कुमार संभाल रहे थे। उनसे पहले शिवराज सिंह चौहान भी यह जिम्मेदारी निभा चुके हैं।

नई सीईसी का पहला काम हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप देना होगा। सीईसी के अन्य सदस्यों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राजनाथ सिंह, अरुण जेटली, सुषमा स्वराज, वेंकैया नायडू और नितिन गडकरी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed