फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   After Agra organically conversion in Chhattisgarh

धर्मांतरणः आगरा के बाद छत्तीसगढ़ में बवाल

Thu, 11 Dec 2014 10:27 PM IST
Updated Thu, 11 Dec 2014 10:27 PM IST
विज्ञापन
After Agra organically conversion in Chhattisgarh

आगरा में धर्मांतरण को लेकर मचा बवाल अभी थमा भी नहीं था कि अब भाजपा शासित छत्तीसगढ़ के बस्तर में धर्मांतरण को लेकर नया बवाल खड़ा हो गया है। जहां ईसाई से कई परिवारों का हिंदू धर्म में परिवर्तन कराया गया।

विज्ञापन


आरोप है कि हिंदू धर्म स्वीकार न करने पर हिंदू संगठनों ने इन लोगों की पिटाई की। कार्यक्रम के दौरान बस्तर के भाजपा सांसद भी मौके पर मौजूद रहे। इस दौरान दूसरे पक्ष ने विरोध किया, जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट भी हुई। मामले में पुलिस को हस्तक्षेप करते हुए दो लोगों को हिरासत में लेना पड़ा।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के नक्सल हिंसा प्रभावित जिले बस्तर में कई दिन पूर्व हिंदू संगठनों ने कुछ ईसाई परिवारों का धर्मांतरण कराया था। इस दौरान बस्तर के भाजपा सांसद दिनेश कश्यप भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मांतरण न करने वाले ईसाई परिवारों से मारपीट

After Agra organically conversion in Chhattisgarh

बताया जाता है कि इस दौरान सांसद ने हिंदू धर्म में आने वाले लोगों के पैरों को खुद धुला और उन्हें हिंदू धर्म की दीक्षा दी। बताया जाता है कि कार्यक्रम का आयोजन विश्व हिंदू परिषद ने किया था। हालांकि मामला उस दौरान बिगड़ गया जब कुछ इसाई परिवारों ने धर्मांतरण से इंकार कर दिया।

आरोप है कि इस पर हिंदू संगठनों ने हंगामा शुरू कर दिया और धर्मांतरण से इंकार करने वाले लोगों से मारपीट की गई। पीड़ित मंगलू ने बताया कि उसी भी धर्मांतरण का लालच दिया गया था लेकिन उसने इंकार कर दिया।

जिस पर उससे मारपीट की गई। वहीं इसकी सूचना दूसरे संगठनों को लगी तो उन्होंने इसका विरोध करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। इसको लेकर दोनों पक्षों में मारपीट भी हुई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया। घटना की पुष्टि जिले के एसपी ने भी की, हालांकि उन्होंने धर्मांतरण मामले पर जानकारी होने से इंकार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed