{"_id":"e13284b1d8cb41e500494cc2012a27d1","slug":"after-823-years-in-december-will-be-a-rare-combination","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिसंबर में 823 साल बाद बन रहा है एक दुर्लभ संयोग","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
दिसंबर में 823 साल बाद बन रहा है एक दुर्लभ संयोग
अमर उजाला/दिल्ली
Updated Sat, 16 Nov 2013 11:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस साल का अंतिम माह यानी दिसंबर एक अद्भुत संयोग लेकर आ रहा है। इसको लेकर आम लोगों के साथ-साथ ज्योतिषियों में भी उहापोह कि स्थिति बनी हुई है। क्योकि यह गजब संयोग 823 वर्षों बाद हो रहा है।
विज्ञापन
जी, हां अगले महीने दिसंबर में रविवार, सोमवार और मंगलवार पांच-पांच बार आएंगे। यानी अगर आप नौकरी-पेशे वाले है तो आपको दिसंबर में काम भी ज्यादा करना पड़ेगा।
विज्ञापन
हालांकि रविवार भी पांच बार आने से आपको कुछ राहत तो मिलेगी मगर ज्योतिष विज्ञान में इस तरह के योग को लेकर काफी चर्चा है।
इस महीने का एक संयोग ये भी है कि पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव का परिणाम भी रविवार के दिन ही आने वाला है। यानी दिसंबर महीना भारतीय राजनीति के भविष्य पर भी असर डालेगा।
विज्ञापन
इस बार के इस दुर्लभ संयोग के बारे में ज्योतिष शास्त्रियों का कहना है कि एक ही महीने में सप्ताह के तीन दिवस यदि पांच-पांच बार आते हैं तो देश में उथल-पुथल मचने की संभावनाएं अधिक बनती हैं।
हालांकि ज्योतिष विज्ञान के मुताबिक सोमवार का महीने में पांच बार आना जहां शुभ माना जाता है, वहीं रविवार का पांच बार आना उग्र स्वभाव का द्योतक है।
मंगलवार चूंकि खर्चीले स्वभाव वाला जाना जाता है, इसलिए महीने में इसके पांच-पांच बार आने से देश के खर्चो को बढ़ाने वाला माना जा रहा है।
जानकारों के अनुसार दिसंबर महीने में रविवार, सोमवार और मंगलवार के पांच-पांच बार आने का ऐसा दुर्लभ संयोग इससे पूर्व 823 वर्ष पहले सन् 1190 में आया था।