फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Afghanistan to buy Mi25 helicopter from India

पाक को ठेंगा दिखा भारत से सैन्य हेलीकॉप्टर खरीदेगा अफगानिस्तान

Sat, 07 Nov 2015 05:43 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 07 Nov 2015 05:43 PM IST
विज्ञापन
Afghanistan to buy Mi25 helicopter from India

अफगानिस्तान सरकार तालिबान आतंकियों से निपटने के लिए भारत से चार सैन्य हेलीकॉप्टर खरीदने की तैयारी कर रही है। यह डील भले ही छोटी है, मगर काफी मायने रखती है।

विज्ञापन


माना जा रहा है कि काबुल का यह कदम पाकिस्तान को नाराज कर सकता है, क्योंकि पाक हमेशा से अफगानिस्तान में भारत की दखल का विरोध करता रहा है।

उल्लेखनीय है कि सत्ता संभालने के बाद से ही अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी भारत से सैन्य सहायता लेने के पक्षधर रहे हैं।

इसके अलावा वह पाकिस्तान से अपनी धरती से तालिबान आतंकियों को खदेड़ने के लिए भी कह चुके हैं। हाल ही में हुए काबुल बम धमाकों में भी गनी ने पाक का हाथ बताया है।

विज्ञापन

भारत से चार एमआई-25 हेलीकॉप्टर लेगा अफगानिस्तान

Afghanistan to buy Mi25 helicopter from India

काबुल और नई दिल्ली में इस हेलीकॉप्टर समझौते से जुडे़ सूत्रों ने बताया कि अफगानिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार मोहम्मद हनीफ अतमार इस हफ्ते सौदे को अंतिम रूप देने भारत आने वाले हैं।

इसके तहत रूस निर्मित चार एमआई-25 हेलीकॉप्टर अफगानिस्तान को दिए जाने हैं। अतमार अपने दौरे में आतंकवाद पर भी अपने भारतीय समकक्ष के साथ चर्चा करेंगे। एक भारतीय सुरक्षा अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर बताया, ‘हम अफगानिस्तान को हेलीकॉप्टर देने जा रहे हैं।’

काबुल के साथ 2011 में हुए रणनीतिक समझौते के बाद से भारत पहली बार मारक हेलीकॉप्टरों की आपूर्ति अफगानिस्तान को करने जा रहा है।

इससे पहले वह हल्के हेलीकॉप्टर, वाहन और सैन्य प्रशिक्षण मुहैया कराता रहा है। वहीं, पाक के सैन्य अधिकारियों ने इस डील पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है।

रूसी विमान पहली पसंद

Afghanistan to buy Mi25 helicopter from India

अफगान सुरक्षाबलों के मुताबिक, तालिबान से हवा में मुकाबला करने के लिए खास तरह के हेलीकॉप्टरों की जरूरत है, जो बंदूकों से भी लैस रहेंगी।

हालांकि अमेरिका ने अफगान सुरक्षाबलों के लिए मैकडोनेल डगलस एमडी 530 हेलीकॉप्टरों की आपूर्ति को मंजूरी दी है, जिसमें हथियार भी फिट किए जा सकते हैं।

अफगान सुरक्षा अधिकारियों को इस बडे़ रूसी हेलीकॉप्टर ही पसंद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed