फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   afghanistan based jihadi group posts photo of mumbai youth killed in iraq

इराक में मारे गए युवक को दी गई श्रद्धांजलि

Sat, 30 Aug 2014 03:30 PM IST
Updated Sat, 30 Aug 2014 03:30 PM IST
विज्ञापन
afghanistan based jihadi group posts photo of mumbai youth killed in iraq

इराक में मारे गए मुंबई के युवक आरिफ एजाज माजिद को जिहादी संगठन अंसार उल तवाहिद ने ऑनलाइन श्रद्घांजलि देकर हंगामा खड़ा कर दिया है।

विज्ञापन


अंसार अल तवाहिद ने आरिफ की मौत को शहादत का दर्जा दिया है। जिहादी संगठन ने ट्विटर पर एक पोस्टर जारी किया है, जिसमें आरिफ को 'काफा' बांधे और हाथ में रायफल लिए दिखाया गया।

अंसार अल तवाहिद ने पोस्टर पर लिखा है कि शहीद आरिफ पर अल्लाह की रहमत बरसे। अंसार अल तवाहिद इंटरनेट पर सर्वाधिक सक्रिय जिहादी संगठन माना जाता है। ये संगठन भारत का होने का दावा करता है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि पिछले महीने मुंबई के चार युवकों के इराकी आतंकी संगठन आईएस में शामिल होने की खबर आई थी। उन्हीं युवकों में से एक आरिफ की दो दिन पहले मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

अंसार उल तवाहिद ने ‌आरिफ की तारीफ की

afghanistan based jihadi group posts photo of mumbai youth killed in iraq

इं‌जीनियरिंग के छात्र रह चुके 23 साल के आरिफ की तारीफ में अंसार उल तवाहिद ने ‌लिखा है, 'हमनें मोहब्बत को नया मतलब दिया है। हालांकि इससे हमारे दिल को चोट लगती है। हमारी जान चली जाती है। लेकिन हमारी शहादत से शहीदों को फक्र होगा। ये शहादत कई सपनों को कुर्बान करके पाई गई है।'

अंसार उल तवाहिद पहले भी इराकी आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट के समर्थन में ऑनलाइन वीडियो और पोस्टर डालता रहा है। संगठन ने पकिस्तान के उत्तरी वजीर‌िस्तान और द‌क्षिणी अफगानिस्तान में प्रशिक्षण ले रहे अपने सदस्यों के फोटो भी इंटरनेट पर डाले हैं।

पिछले कुछ हफ्तों से ये संगठन मुस्लिम खलीफा होने का दावा कर रहे आइएस आतंकी सरगना इब्राहिम अव्वाद अल बद्री के संदेशों का तमिल, हिंदी और उर्दू अनुवाद डालता रहा है।

अंसर उल तवाहिद के संपर्क में थे मुंबई से फरार युवक!

afghanistan based jihadi group posts photo of mumbai youth killed in iraq

खुफिया एजेंसियों के मुताबिक‌, आरिफ को श्रंद्घाजलि देने के ‌लिए जारी पोस्टर से जाहिर हो रहा है कि मुंबई से फरार युवकों ने अंसर उल तवाहिद से संपर्क किया था। हालांकि ये साफ नहीं है कि उन्होंने जिहादी संगठन से संपर्क इराक जाने के बाद किया या मुंबई में रहते संपर्क में थे।

मीडिया रिपोर्ट के आरिफ माजिद ने इराक में एक फलस्तीनी युवती से शादी भी कर ली थी। उसके बाद वह संगठन के काम से सीरिया के रक्का प्रांत गया था, जहां उसकी मौत हो गई।

माजिद ने इराक जाने से पहले अपने घर पत्र लिखा था कि वह जिहाद के लिए इराक जा रहा है और अब उनकी मुलाकात जन्नत में होगी।

आईएसआईएस में शामिल हो गए थे चारों युवक

afghanistan based jihadi group posts photo of mumbai youth killed in iraq

बीते 25 मई को मुंबई से 30 यात्रियों का जत्था इराक गया था, जिसमें से चार युवक वापस नहीं लौटे। इसके बाद माजिद के पत्र से पता चला कि चारों युवक आईएसआईएस में शामिल हो गए हैं।

माजिद के अलावा साहिम तनकी, फहद मकबूल और अमन तांडेल भी जिहाद के लिए लड़ने गए हैं। मुंबई से चार युवकों के जिहादी बनने की खबर के बाद मुंबई पुलिस में हड़कंप मच गया था।

पुलिस ने 14 जुलाई को लापता युवकों के घर से लैपटॉप और पेन ड्राइव जब्त कर जांच शुरू कर दी थी। खुफिया एजेसियों के मुताबिक, अंसार उल तवाहिद, इंडियन मुजाहिदीन से अलग होकर बना संगठन है।

इसके सदस्य अफगानिस्तान और पाकिस्तान के इलाकों में आतंकी प्रशिक्षण ले रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed