फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   adwani will not came in modi's rally

नीतीश से दोस्ती के चलते रैली से दूर रहेंगे आडवाणी

Sun, 13 Oct 2013 08:52 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 13 Oct 2013 08:52 AM IST
विज्ञापन
 adwani will not came in modi's rally

भाजपा के पितामह लालकृष्ण आडवाणी एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वे कोपभवन में जाने की वजह से नहीं, बल्कि पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की पटना की हुंकार रैली से दूरी बनाने की वजह से चर्चा में हैं।

विज्ञापन


भाजपा के सियासी गलियारे में दबी जुबान में चर्चा है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से अच्छे रिश्ते और लोकसभा चुनाव के बाद बनने वाले समीकरणों के मद्देनजर आडवाणी ने इस रैली से दूर रहने का फैसला किया है।
विज्ञापन


इस रैली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह और राज्यसभा में विपक्ष के नेता अरुण जेटली शामिल होंगे। भाजपा के पीएम पद का उम्मीदवार घोषित होने के बाद मोदी की पटना में यह पहली रैली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आगामी 27 अक्तूबर को होने वाली मोदी की इस रैली में भाजपा के निशाने पर कांग्रेस के साथ ही प्रदेश की जदयू सरकार ही रहेगी।

बिहार में जदयू से गठबंधन टूटने के बाद भाजपा अब नीतीश कुमार पर सियासी हमला करने का कोई मौका नहीं चूक रही है। हुंकार रैली में शामिल होने पर आडवाणी को भी नीतीश सरकार पर सियासी हमला करना पड़ता।

चर्चा है कि आडवाणी इससे बचना चाहते हैं। यह बात जग जाहिर है कि आडवाणी और नीतीश के निजी संबंध बहुत मधुर हैं। नीतीश आए दिन आडवाणी की तारीफ भी करते रहे हैं।

वे कह चुके हैं कि यदि भाजपा अब भी मोदी की बजाए आडवाणी जैसे किसी अन्य नेता को आगे लाती है तो जदयू अब दोस्ती करने को तैयार है।

आडवाणी भी जानते हैं कि मोदी को भले ही पीएम पद का उम्मीदवार घोषित कर दिया गया है, लेकिन कुर्सी की असली जंग लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद होगी। इसलिए वे नीतीश पर हमला करने से बचना चाहते हैं।

वैसे भाजपा कहती रही है कि चूंकि मोदी की रैली में लोग सिर्फ उन्हें ही सुनना चाहते हैं, इसलिए दूसरे बड़े दिग्गजों को उनकी रैली में नहीं भेजा जाएगा। लेकिन हुंकार रैली में राजनाथ व जेटली जा रहे हैं।


इससे पहले मध्य प्रदेश की रैली में मोदी के साथ आडवाणी भी थे। माना जा रहा है कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज चौहान के साथ मधुर संबंधों के चलते आडवाणी उस रैली में मोदी के साथ एक मंच पर शामिल हो गये थे, लेकिन अब नीतीश से निकटता के चलते रैली से दूरी बना ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed