{"_id":"8a1da09f515886d4282b22e5c99441e6","slug":"adwani-will-contest-election-from-gandhinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"'हर्ट' आडवाणी अभी नहीं होंगे रिटायर","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'हर्ट' आडवाणी अभी नहीं होंगे रिटायर
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 20 Dec 2013 03:43 PM IST
विज्ञापन
भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने संन्यास की सारी अफवाहों का खंडन करते हुए कहा कि वह अगला लोकसभा चुनाव अपनी परंपरागत सीट गुजरात के गांधीनगर से ही लड़ेंगे।
विज्ञापन
इकॉनोमिक टाइम्स को दिए गए इंटरव्यू में आडवाणी ने कहा. 'मैं संन्यास नहीं लेने जा रहा। 'मैं गुजरात में गांधीनगर से चुनाव लड़ूंगा और ऐसा करने से मुझे किसी ने मना नहीं किया है।' आडवाणी ने कहा कि पार्टी में अभी भी उनके लिए बहुत सम्मान है।
विज्ञापन
देखें:- वाराणसी में मोदी, एक्सक्लूसिव तस्वीरें
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी के पार्टी में योगदान को स्वीकार करते हुए आडवाणी ने कहा कि जब परिवार का छोटा सदस्य उपलब्धियां पाता है तो पूरा परिवार उस पर गर्व करता है।
दो दिन पहले ही आरएसएस के नेताओं ने आडवाणी से परिवार से जुड़े रहने की अपील की थी। आरएसएस मुखिया मोहन भागवत ने एक किताब के विमोचन के अवसर पर आडवाणी की प्रशंसा करते हुए कहा था कि परिवार को उनके नेतृत्व और मार्गदर्शन की जरूरत है।
पढ़ें, तोगड़िया ने की केंद्र सरकार की तारीफ
इसी साल जून में जब नरेंद्र मोदी को भाजपा ने पीएम का उम्मीदवार घोषित किया था तब आडवाणी ने भाजपा के संसदीय समिति, केंद्रीय चुनावी समिति और राष्ट्रीय कार्यकारिणी से इस्तीफा दे दिया था। आरएसएस मुखिया के हस्तक्षेप के बाद ही उन्होंने इस्तीफा वापस लिया था।
पढ़ें, बदतमीज अमेरिकाः इन 9 मशहूर हस्तियों की भी ली जामा-तलाशी