फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   advocate with links to terrorist almost became high court judge

हाईकोर्ट में जज बनने वाले का सामने आया आतंकी कनेक्शन

Mon, 01 Jul 2013 05:29 PM IST
इंटरनेट डेस्क
इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 01 Jul 2013 05:29 PM IST
विज्ञापन
advocate with links to terrorist almost became high court judge

हाइकोर्ट में एक ऐसे वकील को न्यायाधीश नियुक्त किया जाने वाला था जिसका एक प्रतिबंधित आतंकी संगठन से रिश्ता रहा है।

विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाले हाइकोर्ट कोलेजियम ने आतंकी संगठन से संबंध रखने वाले एक वकील के नाम की हाइकोर्ट के न्यायाधीश पद के लिए सिफारिश कर दी थी।


इस शख्स का नाम मंजूरी के लिए मुख्यमंत्री, राज्यपाल और सुप्रीम कोर्ट में भी भेजा गया था लेकिन वहां भी उसकी हकीकत सामने न आ सकी।

सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम के न्यायाधीशों ने उक्त वकील के नाम पर फैसला लेने से पहले उसके चरित्र की जांच के लिए न केवल संबंधित हाइकोर्ट से इस संबंध में जानकारी ली बल्कि शीर्ष न्यायाधीशों से भी बात की।
विज्ञापन


सारी जांच के बावजूद भी उस व्यक्ति का नाम हाइकोर्ट के न्यायाधीश के तौर पर छह महीने पहले आगे बढ़ा दिया गया।

पीएमओ पहुंचकर सच आया सामने
वकील का सच तब सामने आया जब खुफिया एजेंसी इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) ने मामले की जांच की।

जब यह नाम प्रधानमंत्री कार्यालय पहुंचा तो वहां पर अन्य नामों सहित इसकी भी छानबीन करने का आदेश दिया गया। आईबी को इसका काम सौंपा गया।

आईबी की रिपोर्ट में यह चौंकाने वाला सच सामने आया कि नामित वकील का आतंकी संगठन से लिंक है।

पीएमओ से यह सूचना कोलेजियम को दी गई, जिसने तुरंत बाद उसका नाम हाइकोर्ट के न्यायाधीश के पद से वापस ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed