{"_id":"f8501f26-8a85-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"advocate-strike-in-high-court-and-district-courts","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट और जिला अदालतों में हड़ताल पर रहे वकील","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
हाईकोर्ट और जिला अदालतों में हड़ताल पर रहे वकील
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2013 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईकोर्ट सहित राजधानी की सभी जिला अदालतों में सोमवार को वकीलों की हड़ताल रही। हड़ताल के कारण आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जयपुर व चंडीगढ़ में वकीलों पर लाठीचार्ज और उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने के विरोध में हड़ताल का आह्वान किया गया था।
विज्ञापन
हाईकोर्ट सहित सभी जिला अदालतों में वकीलों के बहिष्कार की वजह से लोगों को अपने मामलों में सुनवाई की अगली तिथि लेकर लौटना पड़ा। अदालतें सुबह ही सूनी हो गई थीं। विभिन्न बार एसोसिएशन ने मुकदमों में अगली तिथि लगवाने के लिए कुछ वकीलों की ड्यूटी लगा दी थी।
विज्ञापन
दिल्ली बार कौंसिल के प्रवक्ता राजीव खोसला ने बताया कि 6 मार्च को राजस्थान विधानसभा के बाहर प्रदर्शन कर रहे वकीलों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिसमें 30 वकील घायल हो गए थे।
विज्ञापन
इसी तरह चंडीगढ़ में पंजाब के पूर्व अतिरिक्त महाधिवक्ता रूपेंद्र सिंह खोसला सहित 20 के खिलाफ फर्जी मामला दर्ज कर लिया गया। उन्होंने बताया कि इन घटनाओं से वकीलों में व्यापक रोष और और इसीलिए विरोधस्वरूप सोमवार को हड़ताल रखी गई।