फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   advocate of narayan sai gave add in newspaper

मीडिया को विलेन बताने वाले साईं ने लिया उसी का सहारा

Thu, 10 Oct 2013 02:18 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 10 Oct 2013 02:18 PM IST
विज्ञापन
advocate of narayan sai gave add in newspaper

एक तरफ नारायण साईं अपने भक्तों को मीडिया से निपटने के तरीके सिखा रहे हैं साथ ही वे अपने बचाव में मीडिया में ही विज्ञापन दे रहे हैं।

विज्ञापन


दुष्कर्म के आरोपों में फंसे और कई दिनों से लापता नारायण साईं ने अब अखबार में विज्ञापन देकर आरोपों पर सफाई दी है।

नारायण साईं ने गुजरात के स्थानीय अखबार गुजरात गार्डियन में इश्तेहार देकर खुद को और आसाराम को पाक साफ बताया है और सभी आरोपों को झूठा करार दिया है।

साईं ने अपने वकील कल्पेश देसाई के जरिए अपना पक्ष रखा है। ये विज्ञापन उनकी सार्वजनिक विनती के तौर गुजराती भाषा में छापा गया है।

इश्तेहार में लिखा है कि वो भागने वालों में से नहीं हें, वो कानूनी लड़ाई लड़ने को तैयार है। जरूरत पड़ने पर ऊपरी अदालत में भी जाएंगे। हालांकि, पुलिस को गुजरात रेप मामले मे नारायण की साईं कई दिनों से तलाश है और वो गायब हैं।
विज्ञापन


सूरत की दो बहनों ने आसाराम और उनके बेटे नारायण साईं पर रेप और यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। बड़ी बहन ने आसाराम पर और छोटी बहन ने नारायण साईं पर कई साल तक उनसे रेप करने की शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी के इशारों पर लगाया आरोप

narayan saiविज्ञापन में देसाई की ओर से लिखा गया है कि उनके क्लाइंट नारायण साईं और आसाराम बापू निर्दोष हैं। उन पर लगे आरोप बेबुनियाद हैं और किसी के इशारों पर सालों बाद गलत तरह से खड़े किए गए हैं।


आगे है कि वो इस मामले में कानूनी लड़ाई लड़ने को तैयार हैं और भागने वाले नहीं हैं। जरूरत पड़ने पर वे हाइकोर्ट, सुप्रीमकोर्ट और मानवाधिकारी मंच तक भी जाएंगे।

मीडिया ट्रायल पर रोक की मांग
मीडिया के जरिए अपने अनुयायियों को सफाई देने से पहले आसाराम के आश्रम ने मीडिया पर दुष्प्रचार का आरोप लगाया है। आश्रम से भक्तों को सीडी भेजी गई है, जिसमें दुष्प्रचार करने वाले चैनलों के बहिष्कार और उनकी टीआरपी कम करने का तरीका भी बताया गया है।

इसके बाद हाल ही में आसाराम ने मीडिया की ओर से उनके खिलाफ चलाए जा रहे अभियान पर रोक लगाने के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

उनका दावा है कि उनके खिलाफ मीडिया ट्रायल चल रहा है जिससे उनके मुकदमे की सुनवाई करने वाली अदालत प्रभावित होगी।


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed