{"_id":"0606374e438c2a932f70b3e95a5d78f2","slug":"advani-write-on-blog-about-rahul-gandhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"आडवाणी ने लिया राहुल गांधी को आड़े हाथ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
आडवाणी ने लिया राहुल गांधी को आड़े हाथ
एजेंसी/नई दिल्ली
Updated Sat, 05 Oct 2013 01:11 AM IST
विज्ञापन
भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने दागियों को बचाने वाले अध्यादेश के वापस लिए जाने का श्रेय राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को दिया। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री और यूपीए के अधिकारों की अवज्ञा करने के लिए राहुल गांधी को आड़े हाथों लिया।
विज्ञापन
अपने ब्लॉग पर आडवाणी ने लिखा, ‘गैर कानूनी और अनैतिक अध्यादेश का वापस होना पूरे देश की विजय है। इसके लिए सिर्फ राष्ट्रपति ही धन्यवाद के पात्र हैं।
उन्होंने साबित कर दिया कि वह पूर्व कांग्रेसी राष्ट्रपतियों की तरह सरकार की रबड़ स्टैंप नहीं हैं और यूपीए ने यह मानकर बड़ी भूल की है।’ आडवाणी का कहना है, ‘राहुल की जीत न केवल प्रधानमंत्री बल्कि यूपीए सरकार के अधिकार की अवज्ञा करने तक सीमित है।
विज्ञापन
अध्यादेश को बकवास करार देने का कलंक न केवल पीएम एवं उनके मंत्रियों पर लगा है बल्कि सोनिया को भी इसकी जिम्मेदारी लेनी पड़ेगी।’ उन्होंने कहा कि अगर राहुल सरलता से यह कह देते कि सरकार के निर्णय की समीक्षा की जरूरत है तो भी उनका मकसद पूरा हो जाता।
विज्ञापन
राहुल ने इस बात की एक भी दलील नहीं दी कि अध्यादेश गलत क्यों है। शायद सोनिया ने यह सोचा हो कि इस मकसद के लिए राहुल का इस्तेमाल कर नुकसान की कुछ भरपाई की जाए।