{"_id":"5fd02d4ae954a8e2746f70a854b53002","slug":"advani-want-to-contest-loksabha-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखिर आडवाणी ने कह दी मन की बात","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
आखिर आडवाणी ने कह दी मन की बात
Updated Mon, 27 Jan 2014 08:10 AM IST
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने साल 2014 के लोकसभा चुनाव लड़ने के संकेत दिए हैं।
विज्ञापन
भारतीय मीडिया में शनिवार को ख़बरें आई थीं कि भाजपा लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी को राज्य सभा में भेजने की तैयारी कर रही है।
रविवार को लोकसभा चुनाव लड़ने के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में आडवाणी ने संवाददाताओं से कहा, ''अभी तक तो मन में यही है।''
इस बारे में जब बीबीसी ने भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता नलिन कोहली से बात की तो उन्होंने कहा, ''राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ जी कह चुके हैं कि जो आडवाणी जी चाहेंगे, वही होगा। राजनाथ जी ने बहुत स्पष्ट रूप से यह बात कही है। उनके शब्द ही यही थे कि जो आडवाणी जी चाहेंगे, वही होगा।''
लालकृष्ण आडवाणी, फ़िलहाल गुजरात के गांधीनगर सीट से लोकसभा सदस्य हैं।
भारतीय जनता पार्टी ने हाल ही में अपने कुछ नेताओं को राज्य सभा चुनावों के लिए नामित किया है।
जिन सात नामों को पार्टी ने आगे बढ़ाया है, उनमें पूर्व केंद्रीय मंत्री सीपी ठाकुर, सत्यनारायण जटिया और विजय गोयल भी शामिल हैं।
पार्टी विजय गोयल को राजस्थान, सीपी ठाकुर को बिहार और सत्यनारायण जटिया को मध्यप्रदेश से राज्यसभा में भेजना चाहती है।
राज्यसभा चुनाव सात फ़रवरी को होना है जिसके लिए नामांकन पत्र दाख़िल करने की आख़िरी तारीख़ 28 जनवरी है।